श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री अनिमेष दुबेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत संयुक्त रूप से टीम बनाकर दविश देकर आरोपी राजीव लूनिया पिता राकेश लूनिया उम्र 22 साल निवासी टेढ़ी के कब्जे से 14 पाव प्लेन , 25पाव मशाला , 20पाव गोवा विस्कीशराब कुल 59 पाव शराब कीमती 7500/- रुपये की जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , राजेश कोरी प्र आर, अंकित दुबे,आरक्षक अरविंद की मुख्य भूमिका रही।

 

पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

Leave A Reply