पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमति हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा 32.765 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनि दिवान सिंह चौहान द्वारा भरभडिया फंटा नीमच पहुचनें पर एक व्यक्ति अपने हाथ में दो बेग जिसमें एक काले रंग का पिठ्ठु बेग व एक आसमानी रंग का बेग लेकर खडा दिखा। जिसके पास जाते उक्त व्यक्ति पुलिस को देख घबराया ओर चलने लगा, जिसे हमराही फोर्स की मदद से रोक उसका नाम पता पुछते व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पिता प्रहलाद चौहरा, जाति खटीक, उम्र 33 साल, निवासी सरवानिया महाराज, थाना जावद का होना बताया। संदेही राहुल से पुलिस को देख घबराने व अपने हाथ में लिये बेगो के संबध में पुछते राहुल द्वारा अपने पास स्थित बेगो में मादक पदार्थ डोडाचुरा होने से घबराना बताया। उनि दिवान सिंह द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के आज्ञापक नियमों का पालन करते हुये आरोपी राहुल पिता प्रहलाद चौहरा निवासी सरवानिया महाराज के कब्जे वाले दो बेगो से कुल 32.765 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 579/2026 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महत्वपुर्ण योगदान:-उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि दिवान सिंह चौहान, प्रआर शिवपाल यादव, प्रआर अमित भावसार, महत्वपुर्ण योगदान रहा

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply

Exit mobile version