पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस को दिनांक 04/08/2026 को गांजा सप्लाई करने वाले को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है ।
ज्ञात्वय हो कि दिनांक 05/07/2026 को थाना कुठला पुलिस को कस्बा / क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ मज्जुल ठाकुर पिता स्व0 अर्जुन सिंह उम्र 41 साल निवासी ग्राम बिलहरी बड़खेरा पुलिस चौकी बिलहरी थाना कुठला जिला कटनी के कब्जे से कुल 2 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 37,000/ रुपये को जप्त किया गया था आरोपी ने पूछताछ में गांजा को बृजेश उपाध्याय निवासी मवई थाना स्लीमनाबाद से लेना बताया था आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 576/26 धारा 8,20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आरोपी बृजेश उपाध्याय उर्फ प्रियांशु पिता पवन कुमार उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी मवई थाना स्लीमानाबाद जिला कटनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई तथा आरोपी माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी





