गिरफ्तार ।

 

नीमच

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधित नशे की सामग्री का विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता है जिसके पालन में पुलिस थाना सिंगोली के द्वारा हाथ भट्टी की अवैध जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद  हर्ष राठौर के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस थाना सिंगोली द्वारा अवैध जहरीली शराब का परिवहन करते आरोपी बाला उर्फ बालाराम भील निवासी माधवविलास सिंगोली को गिरफ्तार करने में सफलता हॉसिल की है

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास नीमच द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के कय विकय में सलिप्त लोगो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देशों के पालन में दिनांक 20.11.2026 को पुलिस थाना सिंगोली के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाईकल पर अवैध जहरीली शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम बाला उर्फ बालाराम भील पिता बाबूलाल भील उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 15 माधवविलास सिंगोली का होना बताया जसके कब्जे से हाथ भट्टी से बनी अवैध जहरीली शराब 10 लीटर जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंगोली पर अपराध कमांक 200/26 धारा 49 (क) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।

 

जप्त सामग्री –

 

एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 44 M,N  9140. से 10 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गई उक्त कार्यवाही मे सिंगोली

पुलिस टीम  के प्रआर विशाल गंगवाल, आर० रविन्द्र पाटीदार, आर० रिंकु डांगी की विशेष भूमिका रही ।

 

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच ✍️

Leave A Reply

Exit mobile version