अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलबदल और संगठन विस्तार के बीच अमलेश्वर में शिवसेना को एक बड़ा झटका लगा है। शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
अमलेश्वर नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमांशु शर्मा और उनके साथ आए 65 युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में अधिकारिक तौर पर प्रवेश कराया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद हिमांशु शर्मा ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, जनहितैषी विचारधारा और विकास कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। इसी प्रभाव और जनसेवा के संकल्प के कारण उन्होंने अपने साथियों के साथ यह कदम उठाया है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस बड़े समूह के आने से अमलेश्वर और आस-पास के क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। युवा कार्यकर्ताओं के आने से पार्टी की नीतियां जन-जन तक और तेजी से पहुँचेंगी। इस मिलन समारोह के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
- पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
- शासकीय स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर, निजी स्कूलों की ओर बढ़ता रुझान सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, अभिभावकों का निजी स्कूलों की ओर बढ़ रहा रुझान
- आखिर नापतोल विभाग को कब याद आएगी रक्षाबंधन?
- वीडियोग्राफर गाली-गलौज, धमकी और दबाव
- रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
