सतना मध्य प्रदेश
अतिवृष्टि की सभावना के दृष्टिगत सतना जिले में 25 और 26 सितंबर को कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने नर्सरी क्लास से कक्षा आठवीं तक की शालाओं में अवकाश घोषित कर दिया है।यह आदेश शासकीय ,अशासकीय , केन्द्रीय,नवोदय ,आई सी एस सी सहित सभी मान्यता प्राप्त शालाओं पर लागू होगा ।
P R O Satna: राष्ट्रीय मौसम बुलेटिन संख्या 17
24 सितम्बर 2026 को 1730 बजे IST पर आधारित
दक्षिण ओडिशा तथा उससे सटे उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर गहरा अवदाब
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तथा उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना गहरा अवदाब (Deep Depression) पिछले 6 घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और आज, 24 सितम्बर 2026 को 1730 बजे IST, दक्षिण ओडिशा तथा उससे सटे उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर, 19.1° उत्तरी अक्षांश तथा 83.0° पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था।
यह कोरापुट (ओडिशा) से लगभग 40 किमी उत्तर-पूर्व, पार्वतीपुरम (आंध्र प्रदेश) से 60 किमी उत्तर-पश्चिम, भवानीपटना (ओडिशा) से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से 100 किमी पूर्व तथा रायपुर (छत्तीसगढ़) से 270 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
इसके अगले 6 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने तथा धीरे-धीरे कमजोर होकर अवदाब (Depression) में बदलने की बहुत संभावना है। इसके बाद, अगले 24 घंटों के दौरान भी इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने की बहुत संभावना है।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो




