Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 26 at 13.42.57

कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी

July 26, 2026
WhatsApp Image 2026 07 26 at 11.05.17

छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त

July 26, 2026
69d3eff8 02ab 411b a28a 674fb839a8c4

प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी
  • छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त
  • प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ
  • वाहन की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला शातिर चोर और अपचारी बालक गिरफ्तार, चंद घंटों में 61,300 रुपये बरामद
  • सुकमा पुलिस कप्तान ने संभाला मोर्चा: संवेदनशील कैंपों का जायजा ले बच्चों को बांटे चॉकलेट, ग्रामीणों से की सीधी बात
  • नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नए बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक, दमुआ पुलिस और अनुष्का फाउंडेशन ने मिलकर किया आयोजन
  • चौकी निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने बाला फ़रार आरोपी को गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल
  • चौकी निवार थाना माधवनगर के द्वारा ऑटो चालक से शराब के लिए पैसे मांगने ब मारपीट करने बाला गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी मानसून में सर्पदंश से रहें सतर्क, झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचें.
देश

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी मानसून में सर्पदंश से रहें सतर्क, झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचें.

PolicewalaBy PolicewalaJuly 3, 2026No Comments19 Views
WhatsApp Image 2026 07 03 at 13.44.38

सिवनी-मानसून के दौरान सर्पदंश की घटनाओं में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे के निर्देशन में जिलेभर में सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं समय पर चिकित्सा के प्रति जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय घर के बाहर नंगे पैर न निकलें तथा खेत, बाड़ी या जंगल में कार्य करते समय जूते, दस्ताने एवं टॉर्च का उपयोग करें। जमीन पर सोने के बजाय पलंग या चारपाई का उपयोग करें और झाड़ियों अथवा लकड़ियों के ढेर में हाथ डालने से पहले पूरी सावधानी बरतें।
सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय रोगी को शांत रखें और अनावश्यक रूप से हिलने-डुलने न दें। प्रभावित अंग को हृदय के स्तर से नीचे रखें तथा कटे स्थान पर चीरा लगाने, जलाने या किसी प्रकार का घरेलू उपचार करने से बचें। झाड़-फूंक या देसी उपचार में समय न गंवाते हुए रोगी को तत्काल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र या अस्पताल पहुंचाएं। यदि सुरक्षित रूप से संभव हो तो सांप की पहचान के लिए उसकी फोटो ली जा सकती है, लेकिन स्वयं को किसी भी प्रकार के खतरे में न डालें।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश वाले स्थान पर कसकर पट्टी नहीं बांधनी चाहिए, झाड़-फूंक या अप्रमाणित उपचार नहीं अपनाना चाहिए तथा चिकित्सकीय सलाह के बिना रोगी को कोई भोजन या पेय पदार्थ नहीं देना चाहिए।

सर्पदंश के त्वरित एवं नि:शुल्क उपचार के लिए जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदेगांव, कान्हीवाड़ा, भोमा, मुंगवानी, कुडारी, सुनवारा, कहानी, रुमाल, पलारी, उगली, बेहरई, आष्टा, चमारी, ग्वारी एवं खवासा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपारा, गोपालगंज, कुरई, धनौरा एवं घंसौर, सिविल अस्पताल लखनादौन, बरघाट एवं केवलारी तथा जिला चिकित्सालय सिवनी में एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सर्पदंश की किसी भी घटना में घबराने के बजाय तत्काल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचकर नि:शुल्क उपचार प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार ही सर्पदंश से होने वाली गंभीर जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। रिपोर्ट -आकाश भार्गव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 26 at 13.42.57

कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी

July 26, 2026
WhatsApp Image 2026 07 26 at 11.05.17

छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त

July 26, 2026
WhatsApp Image 2026 07 25 at 19.01.00

अवैध चाकू के साथ अमलीडीह का शातिर बदमाश गिरफ्तार, न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

July 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026837
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026762
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 26 at 13.42.57 देश

कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी

By PolicewalaJuly 26, 202625

गरियाबंद। जिला मुख्यालय के सबसे संवेदनशील और वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन में, कलेक्टर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 26 at 11.05.17

छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त

July 26, 2026
69d3eff8 02ab 411b a28a 674fb839a8c4

प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ

July 25, 2026
9b4ffdce 67d7 4056 838c cc849999020d

वाहन की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला शातिर चोर और अपचारी बालक गिरफ्तार, चंद घंटों में 61,300 रुपये बरामद

July 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 26 at 13.42.57

कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी

July 26, 2026
WhatsApp Image 2026 07 26 at 11.05.17

छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त

July 26, 2026
Visitors
1777747
This Month : 48687
This Year : 349664
Total Users : 1351984
Views Today : 1731
Total views : 5847852
Who's Online : 14
Server Time : 2026-07-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.