Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब
  • बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा
  • डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
  • डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
  • देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी
  • धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  • महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
  • बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सुशासन की सरकार में सभी योजनाएं दफ्तरों की फाइलों से निकलकर सीधे आपके घर के दरवाजे तक पहुँच रही है : रोहित साहू
Policewala

सुशासन की सरकार में सभी योजनाएं दफ्तरों की फाइलों से निकलकर सीधे आपके घर के दरवाजे तक पहुँच रही है : रोहित साहू

PolicewalaBy PolicewalaMay 18, 2026No Comments9 Views
0516bc64 2a1b 477e ab0f 6c417a1ba1d2
08830b7c fce2 4661 808f fa133d785f65

भेंड्री (लो) में ‘सुशासन तिहार’ शिविर का हुआ आयोजन। विधायक रोहित साहू ने हितग्राहियों को बांटी सामग्री *सुरसाबांधा/राजिम :-* फिंगेश्वर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भेंड्री (लो) में शासकीय योजनाओं को आम जनता तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू शामिल हुए। शिविर में कलस्टर के सभी 15 पंचायतों के नागरिक और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। शिविर में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए विधायक ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की और जनता से बढ़-चढ़कर लाभ उठाने का आह्वान किया।शिविर के दौरान विधायक रोहित साहू ने एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लेते हुए भेंड्री में संचालित शासकीय उचित मूल्य (राशन) की दुकान का संचालन अब तक रायपुर जिले के एक बाहरी समूह द्वारा किया जा रहा था, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मंच से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि राशन दुकान का संचालन तत्काल प्रभाव से स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को सौंपा जाए। जब हमारी स्थानीय बहनें राशन दुकान संभालेंगी, तो पारदर्शिता भी आएगी और हमारी गाँव की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। महिला सशक्तिकरण ऐसे फैसलों से ही जमीन पर दिखेगा। विधायक के इस फैसले का ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारी सरकार का केवल एक ही संकल्प है 'सुशासन। और सुशासन का असली मतलब तब सिद्ध होता है जब शासन की योजनाएं दफ्तरों की फाइलों से निकलकर सीधे आपके घर के दरवाजे तक पहुँचे। आज का यह शिविर इसी बात का प्रमाण है कि आपको अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि पूरा प्रशासनिक अमला खुद चलकर आपके गांव आया है। मैंने अभी सभी विभागीय स्टालों का भ्रमण किया। हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अंबार लगा हुआ है। चाहे किसानों के हित की बात हो, महिलाओं के स्वावलंबन की बात हो, या युवाओं की, हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित हैं। लेकिन इन योजनाओं की सफलता तब तक अधूरी है जब तक आप सब जागरूक होकर इसका अधिक से अधिक लाभ नहीं उठाएंगे। मैं आप सभी से करबद्ध अपील करता हूँ कि आगे आएं, योजनाओं को समझें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विभागीय स्टालों का भ्रमण और सामग्री वितरण
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक रोहित साहू ने शिविर में लगाए गए विभिन्न शासकीय विभागों के स्टालों का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके पश्चात विधायक के हाथों विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सामग्रियों और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। राहत सामग्री पाकर हितग्राहियों ने प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कलेक्टर भगवान सिँह उइके,राजेश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष,जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी , जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, अध्यक्ष सरपंच संघ हरीश साहू जी, गोपी ध्रुव मण्डल अध्यक्ष, राजू साहू,जनपद सदस्य नीता साहू, आशीष पाण्डे,गोदावरी साहू, हीरामणी साहू, सरपंच तुलेश्वरी साहू,लोमश साहू, देवेन्द्र वर्मा, षट्कोण साहू, ममता साहू, धनीराम साहू, बेनीशंकर साहू, हेमंत वर्मा,मकसुदन साहू,थानेशवर साहू, महेश साहू, नीलेश टणडन, जागेश्वर साहू, पोषण साहू, भूषण साहू मनीष साहू, धनंजय साहू,अमरिका निषाद बिसन साहू, पन्ना साहू,पीतम साहू , यथार्थ शर्मा,तुकेश साहू, आनंद राम साहू दशरथ यादव, विक्रम साहू, भगवानदास जांगड़े आदि सहित कलस्टर में शामिल सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों,नागरिकों और अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति लेकिन कई विभागों के जिला अधिकारी रहे नदारद
शिविर में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही लेकिन कई विभागों के जिला अधिकारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। आमजन उन विभागों के जिला अधिकारियों को ढूंढते रहे। इसमें प्रमुख रूप से पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी सहित कई विभाग शामिल हैं।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद

ef6f9d06 491b 41fb 82ca 8e2adbdb41d0

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,290
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026761
Don't Miss
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662 Policewala

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

By PolicewalaOctober 24, 20265

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश कर उनकी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026
9e7e0f21 3862 458f 8915 47577a2ac6eb

डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार

October 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
Visitors
1986227
This Month : 67452
This Year : 558144
Total Users : 1560464
Views Today : 4327
Total views : 6330759
Who's Online : 13
Server Time : 2026-10-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.