सुकमा:

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री रोहित शाह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम बोधराज पाड़र के जंगलों से भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया गया है।

डीआईजी (ऑप्स) कोन्टा श्री राजेश पाण्डेय और 50वीं वाहिनी CRPF के सेनानी श्री प्रेमजीत कुमार के मार्गदर्शन में, विश्वसनीय स्थानीय सूचना के आधार पर 3 अगस्त को विशेष सर्च अभियान शुरू किया गया था। CRPF 50 BN ‘E’ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट श्री नीरज कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ और पुलिस बल की संयुक्त टीम FOB एलारमडगु से रवाना हुई। कैंप से लगभग 2.8 किलोमीटर दूर जंगल में गहन तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया डंप मिला, जिसमें एक .315 बोर बोल्ट एक्शन राइफल, 49 नग जिंदा कारतूस (47 नग 7.62×39 मिमी और 2 नग 7.62×51 मिमी) तथा एक एल्युमिनियम कंटेनर बरामद हुआ।

 

सफलतापूर्वक अभियान पूरा करने के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए हैं। सुकमा पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

#Sukma #NaxalNews #Chhattisgarh #SecurityForces #AntiNaxalOperation #CRPF #DRG #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #NaxalOperation #PoliceAction #Bastar #HindiNews #Maoist #NewsUpdate #BigBreaking #ChhattisgarhNews #Operation #MediaFirstNews

Leave A Reply