इंदौर
इंदौर। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ के इंदौर संस्करण के 19वें स्थापना दिवस पर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई।
रैली को सेंट्रल मॉल स्थित पत्रिका कार्यालय से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया, ACP यातायात हिंदू सिंह मुंवेल, TI यातायात जोन-3 अरविंद दांगी, पत्रिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स मौजूद रहे।

रैली का उद्देश्य लोगों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा, यातायात संकेतों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था।
रैली सेंट्रल मॉल से शुरू होकर रीगल चौराहा, हाईकोर्ट, पलासिया, गीताभवन, व्हाइट चर्च, मधु मिलन होते हुए वापस सेंट्रल मॉल पर समाप्त हुई। राइडर्स ने लोगों से अपील की कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर





