Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.58.36

दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज
  • दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर
  • गरियाबंद में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी नई उड़ान
  • गणेशोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी कुबेर राठी, पत्नी संग की भगवान गणेश की आरती
  • बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की जागरूकता पहल
  • फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - शहपुरा में झारिया सेवा समिति की अनूठी पहल, कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम में उमड़े 300 से अधिक छात्र
Policewala

शहपुरा में झारिया सेवा समिति की अनूठी पहल, कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम में उमड़े 300 से अधिक छात्र

PolicewalaBy PolicewalaMay 24, 2026No Comments3 Views
998a8371 f36b 4da9 922e 15f671ee8981

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

प्रशासनिक अफसरों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने दिया सफलता का मंत्र, युवाओं को दिखाई उज्ज्वल भविष्य की राह

शहपुरा, डिंडोरी | 24 मई 2026
झारिया सेवा समिति शहपुरा द्वारा युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए विशाल कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहपुरा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कैरियर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा, सही लक्ष्य और सफलता की ठोस रणनीति उपलब्ध कराना रहा। आयोजन में प्रशासनिक, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, तकनीकी पाठ्यक्रमों और रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

मेंटर के रूप में पहुंचे कौटिल्य एवं पार्थ अकादमी जबलपुर के फैकल्टी अभिषेक ब्यौहार, कस्टम एंड एक्साइज इंस्पेक्टर जबलपुर वाशु दुबे, नीति लैब की फाउंडर तनु सोनपाली, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीपाल पाटीदार, मेकलसुता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप दुबे, मेरिट हब अकादमी शहडोल के संचालक इमरान खान तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर सचिन वासनिक ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही प्रोफेसर किशोर डहरिया, नरेंद्र मेहरा एवं डोगेंद्र बोपचे ने भी विद्यार्थियों को सफलता के अनुभव साझा करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी मार्गदर्शकों की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सेवानिवृत्त ऑडिटर सी.डी.ए एवं समिति के संरक्षक शोभाराम झारिया, सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अध्यक्ष यूपी झारिया, साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद चंदेल तथा संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं झारिया (मेहरा) युवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लाला प्रसाद झारिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष पृथ्वी झारिया ने प्रभावी ढंग से किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विशेषज्ञों से खुलकर अपने कैरियर संबंधी सवाल पूछे।

इस अवसर पर पत्रकार अखिलेश झारिया, संदीप गौलिया, मुकेश झारिया, अंकित झारिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। सभी ने झारिया सेवा समिति द्वारा किए गए इस सामाजिक और शैक्षणिक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.58.36

दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 13.58.12

गरियाबंद में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी नई उड़ान

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026891
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026748
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1 क्षेत्रीय खबर

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaSeptember 23, 20265

छुरा पुलिस की कार्रवाई, ₹1.83 लाख का मशरूका जब्त गरियाबंद/छुरा। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.58.36

दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 13.58.12

गरियाबंद में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी नई उड़ान

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
Visitors
1901016
This Month : 46391
This Year : 472933
Total Users : 1475253
Views Today : 3375
Total views : 6141450
Who's Online : 20
Server Time : 2026-09-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.