Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
8fb00032 629b 4833 a2bd afc4faa19715

शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं

June 9, 2026
a8acdf7f 25fe 4a23 8bbc fab563be1b3d

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण

June 9, 2026
a7b01541 b64b 4c0c bae8 b9361d247307

नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप

June 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं
  • अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण
  • नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप
  • विगत कई महीनों से आरडीवीवी में नहीं लग रही जनसुनवाई, MPSU ने किया विरोध
  • *हत्या के मामले में अमरपाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 07 आरोपियों में से 03 आरोपी गिरफ्तार एवं विधि का उल्लंघन करने वाले 03 बालक अभिरक्षा में*
  • *गरियाबंद की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान : मेधावी छात्राओं को मिली 6 लाख की प्रोत्साहन सहायता*
  • छिंदवाड़ा देहात पुलिस की कार्यवाही, 27 पेटी शराब सहित बोलेरो गाडी जप्त एक आरोपी गिरफ्तार 
  • पुष्पराजगढ़ की अतरिया पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर द्वारा मातृ दिवस के पावन अवसर पर दो समाजसेवियों का मरणोपरांत देहदान हेतु संकल्प पत्र भरवाया गया
Policewala

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर द्वारा मातृ दिवस के पावन अवसर पर दो समाजसेवियों का मरणोपरांत देहदान हेतु संकल्प पत्र भरवाया गया

PolicewalaBy PolicewalaMay 10, 2026No Comments34 Views
820606cf 5731 4763 9875 990bfb43401d

मातृ दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग बिलासपुर द्वारा दो जागरूक एवं समाजसेवी नागरिकों का मरणोपरांत देहदान हेतु संकल्प पत्र भरवाया गया। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर की प्रेरणा एवं पहल पर श्रीमती शारदा जमुनाप्रसाद सोनी एवं श्री सुनील दुबे ने अपने निधन उपरांत अपनी देह चिकित्सा एवं शोध कार्यों हेतु दान करने का संकल्प लिया।
इस संबंध में उनके परिजन आकाश सराफ द्वारा विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर से संपर्क किया गया, जिसके पश्चात सेवा विभाग की टीम उनके निवास स्थान पहुँची तथा विधिवत संकल्प पत्र भरवाया गया।

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर की ओर से दोनों सम्माननीय व्यक्तियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर इस पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्य हेतु साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

श्रीमती शारदा जमुनाप्रसाद सोनी प्रारंभ से ही समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। वे अपने निवास स्थान पर महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करती हैं, जहाँ आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई एवं स्वावलंबन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

श्रीमती सोनी ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर जनसहयोग एवं जनसेवा का कार्य कर रहा है, उसी प्रकार वे भी जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने सिलाई एवं टेलरिंग के क्षेत्र में इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग अहमदाबाद से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं डिग्री प्राप्त की है तथा वे चाहती हैं कि उनका यह ज्ञान समाज के जरूरतमंद लोगों के काम आए।
उनके इसी समाजसेवी भाव से प्रेरित होकर उन्होंने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया तथा अपने परिचित श्री सुनील दुबे को भी इसके लिए प्रेरित किया।
श्री सुनील दुबे, जो फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, ने कहा कि मृत्यु के पश्चात पंचतत्व में विलीन हो जाने वाली देह यदि किसी के अध्ययन, शोध अथवा मानव सेवा के कार्य में उपयोगी सिद्ध हो सके, तो इससे श्रेष्ठ कार्य और कोई नहीं हो सकता।
विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर ने दोनों ही सम्माननीय व्यक्तियों के इस महान एवं प्रेरणादायी निर्णय का अभिनंदन करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे मानवीय कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग से क्षेत्रीय प्रमुख विभूति भूषण पांडे, प्रांत सह सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका प्रीति दुबे, जिला विभाग मंत्री राजीव शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका सोनल अग्रवाल, जिला सह सेवा प्रमुख विवेक पंजवानी एवं जिला सेवा प्रमुख नीरज जज्ञासी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी उनके निवास स्थान पहुँचकर संकल्प पत्र की प्रक्रिया पूर्ण कराई।

उक्त संकल्प पत्र बिलासपुर स्थित सिम्स मेडिकल कॉलेज में जमा कराया जाएगा तथा मरणोपरांत उनकी देह मेडिकल कॉलेज को अध्ययन एवं शोध कार्यों हेतु समर्पित की जाएगी। इससे वहाँ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं नई चिकित्सीय प्रक्रियाओं के विकास में सहायता प्राप्त होगी, जो भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं चिकित्सा विज्ञान के विकास में सहायक सिद्ध होगा

जिला ब्यूरो शंकर अधीजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जंक्यानी

1cd427ea fdc6 417c bb90 cc79ddbeafdd

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

8fb00032 629b 4833 a2bd afc4faa19715

शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं

June 9, 2026
a8acdf7f 25fe 4a23 8bbc fab563be1b3d

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण

June 9, 2026
a7b01541 b64b 4c0c bae8 b9361d247307

नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप

June 9, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026739
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026598
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026555
Don't Miss
8fb00032 629b 4833 a2bd afc4faa19715 Policewala

शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं

By PolicewalaJune 9, 202623

एमसीबी, 9 जून 2026। जिले के बरबसपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक स्वास्थ्य कर्मचारी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
a8acdf7f 25fe 4a23 8bbc fab563be1b3d

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण

June 9, 2026
a7b01541 b64b 4c0c bae8 b9361d247307

नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप

June 9, 2026
c2574c6c 8620 42cc a2a6 f8ed3c07f370

विगत कई महीनों से आरडीवीवी में नहीं लग रही जनसुनवाई, MPSU ने किया विरोध

June 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
8fb00032 629b 4833 a2bd afc4faa19715

शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं

June 9, 2026
a8acdf7f 25fe 4a23 8bbc fab563be1b3d

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण

June 9, 2026
Visitors
1688125
This Month : 15990
This Year : 260042
Total Users : 1262362
Views Today : 3009
Total views : 5655872
Who's Online : 9
Server Time : 2026-06-09
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.