जशपुर:
जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार को विमान क्रैश होने की खबर महज एक अफवाह साबित हुई। दरअसल, जंगल में सूखे पत्तों की आग से उठते धुएं और उसी समय वहां से गुजर रहे खनिज सर्वे वाले हेलीकॉप्टर को देखकर ग्रामीणों में हादसे का भ्रम फैल गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे इलाके की जांच की, जिसमें विमान हादसे का कोई साक्ष्य नहीं मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और दुर्घटना की खबर निराधार है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सिविल लाइन पुलिस का कहर, सटोरियों के छूटे पसीने
- तेंदुए के हमले से घायल 10 वर्षीय बालक से मिलने मेकाहारा पहुंचे विधायक रोहित साहू
- शहपुरा में झारिया सेवा समिति की अनूठी पहल, कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम में उमड़े 300 से अधिक छात्र
- चिरमिरी में उमड़ा आस्था का सागर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सुनाया सुंदरकांड और राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण प्रसंग
- इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस की बड़ी दबिश: 138 मकानों में सघन चेकिंग, एक चोरी की बाइक बरामद और किरायेदारों के सत्यापन की दी हिदायत
- करकबेल में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन, सुदामा चरित्र का हुआ वर्णन
- धमतरी पुलिस की बड़ी बैठक: एसपी सूरज सिंह परिहार ने बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के दिए कड़े निर्देश
- निर्धारित लोकेशन में नही रहती गाड़ी







