रायपुर।
राजधानी रायपुर की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये वसूलने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं और उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की जान-पहचान की एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां उसने अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर पीड़ित को शराब में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब पीड़ित बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और उसके परिवार वालों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में फोन-पे और यूपीआई (UPI) के जरिए आरोपियों को कुल ₹2,17,000 दे दिए। परेशान होकर अंततः पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ ज़ोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन और थाना प्रभारी बी. एल. चंद्राकर के नेतृत्व में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और यूपीआई डिटेल्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच की। पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां जब्त कर ली गई हैं। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बिजुरी पुलिस द्वारा गुम सुदा बालिका को 24 घंटे में दस्तयाब कर उसके माता पिता को किया सुपुर्द ।
- छिंदवाड़ा महिला थाना (नशे से दूरी है जरूरी) जागरूकता अभियान
- गरियाबंद पुलिस का बढ़ा मान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों ‘पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड-2026’ से सम्मानित हुए राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू एवं उप निरीक्षक संजय सिंह क्षत्रिय, जिले के चार पुलिस कर्मियों ने बढ़ाया गौरव।
- धमतरी में मूसलाधार बारिश का कहर: नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट पर
- चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही है सुदृढ़, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बढ़ीं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं
- खुदाई का सोना’ बताकर पीतल के आभूषण बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई से तीन गिरफ्तार
- धमतरी: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए धमतरी पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में यातायात पुलिस बिना लाइसेंस और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर सीधे उनके अभिभावकों (माता-पिता) पर शिकंजा कस रही है।
- 8 इनामी माओवादियों ने बीजापुर में किया आत्मसमर्पण: ₹49 लाख का था इनाम, 5 महिलाएं शामिल







