रायपुर में अंबेडकर जयंती बाइक रैली को भव्य बनाने युवाओं ने भरी हुंकार
रायपुर। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर हर वर्ष आयोजित होने वाली मोटर साइकिल रैली को इस बार और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के युवा साथियों ने एकजुट होकर जोरदार संकल्प लिया है। विगत 14 वर्षों से बौद्ध युवा संघ के बैनर तले निकाली जा रही यह रैली अब वर्ष 2024 से डॉ. अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति एवं बौद्ध युवा संघ के संयुक्त बैनर तले आयोजित की जा रही है, जिससे इसका स्वरूप और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली हो गया है।
इस संबंध में आयोजित बैठक में रायपुर शहर के बड़ी संख्या में युवा साथियों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने एक स्वर में रैली को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, आकर्षक और अनुशासित बनाने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, जागरूकता और डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
बैठक में उपस्थित सभी अम्बेडकरी साथियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां लेने की बात कही और रैली को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। युवाओं ने यह भी सुनिश्चित किया कि रैली पूरी तरह अनुशासित रहेगी और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देगी।
युवा साथियों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है, भाईचारा मजबूत होता है और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इस बार की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अंत में सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति ने कहा कि सभी के सहयोग और उत्साह से यह रैली निश्चित ही एक नई मिसाल कायम करेगी।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
Trending
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी पुलिस की गिरफ्त में
- कर्तव्य, समर्पण और सेवा का सम्मान” *उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 200 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
- शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा निरस्त
- कोयला माफिया पर खनिज विभाग का शिकंजा रेत की आड़ में हो रही थी कोयले की तस्करी, संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर जब्त
- कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप
- सही दवा, शुद्ध आहार” यही छत्तीसगढ़ का आधार: सघन जांच जारी
- मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज
- हेलमेट नहीं तो कार्यवाही तय







