रायपुर
रायपुर पुलिस की नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक: आमानाका और कबीर नगर में 6 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। रायपुर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त (DCP – West) के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 18.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्ठा) बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
आमानाका क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़े गए 4 तस्कर
पहली बड़ी कार्रवाई थाना आमानाका अंतर्गत रिंग रोड नंबर-01 टाटीबंध के पास की गई। मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों—जसकरण सिंह, ऋषि साहू, विशाल बिशेन और भूपेन्द्र सिंह को रंगे हाथों दबोचा। इनके पास से 10.28 ग्राम हेरोइन, एक स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने कुल 1,90,000 रुपये का मशरूका बरामद करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/26, धारा 21(B), 29 NDPS Act एवं 111 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।
कबीर नगर पुलिस ने हीरापुर में दी दबिश
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई थाना कबीर नगर क्षेत्र के वेदांत वाटिका, हीरापुर में की गई। यहाँ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए धर्मेन्द्र सिंग उर्फ बिक्का और संतोष सिंग सिदार नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8.53 ग्राम हेरोइन और नशे के व्यापार में प्रयुक्त होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1,70,000 रुपये बताई जा रही है।
सप्लाई चेन खंगाल रही है पुलिस
इस पूरी कार्रवाई की सफलता पर अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस काले कारोबार की मुख्य सप्लाई चेन तक पहुँचा जा सके। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के विरुद्ध यह अभियान सतत और सख्त रूप से जारी रहेगा।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।
- दुर्ग पुलिस ने फूंका सामुदायिक पुलिसिंग का शंखनाद, ‘पुलिस जन मित्र योजना’ से सुदृढ़ होगी शहर की सुरक्षा
- दुर्ग पुलिस की पहल: कुरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों को अवैध हथियारों व नशीली दवाओं की तस्करी रोकने का दिया प्रशिक्षण
- जनदर्शन: कलेक्टर ने आमजनों से रूबरू होकर सुनी मांगें एवं समस्याएं
- कलेक्टर ने वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर दिया जोर
- सिलबट्टे के वार से बुझा घर का चिराग: दुर्ग में आपसी विवाद के बाद पत्नी बनी पति की कातिल
- ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 72 लाख का गांजा जब्त, धमतरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
- फर्जी ई रवन्ना काटने पर खनिज विभाग ने करी कार्यवाही, दोनों कांटों को कराया बंद,







