राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता: ‘चार्ली’ गैंग के 7 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरोह शंकरपुर क्षेत्र के डब्बा मैदान के पास हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली समेत उसके साथियों को धर दबोचा।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से रौब जमाने और बिक्री करने के उद्देश्य से लाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव के साथ-साथ दुर्ग और धमतरी में भी दबिश देकर विक्की देशमुख, उमेश साहू और जतीनदास मानिकपुरी जैसे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिनमें हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 111 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल
- सिवनी विधानसभा के प्रभारी बने देवेंद्र पटेल
- 1 मई से विकासखंड घंसौर में (आरोह) 2026 समर कैंप खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ
- छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का गरियाबंद जिले का औचक निरीक्षण
- छिंदवाड़ा: आबकारी की शहर में ढाबों पर लगातार कार्यवाही जारी, शराबियों को भगाया और प्रकरण किए दर्ज
- गाडरवारा में आज मजदूर दिवस पर एन.टी.पी.सी. श्रमिक सभा ने किया श्रम शक्ति का सम्मान
- धमतरी में आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का स्ट्राइक; बग्गा बार के पीछे से दो बुकी गिरफ्तार
- पुरुषोत्तम पांडेय ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 3000 करने की मांग की
