Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
7ab36369 9f18 4e1d 88df aec62b89e7ba

जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम

July 18, 2026
0e8ae572 5552 4fa9 be27 bdaf5800abbc

बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 18.07.55 1

भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम
  • बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब
  • भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत
  • पुलिस नें अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को दबोचा
  • बिलासपुर में भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, 5 ट्रेनें रद्द और 3 आंशिक रूप से संचालित
  • मरवारी पंचायत में लगभग 9 लाख की सीसी रोड पर सवालों का पहाड़! बिना पन्नी, कमजोर बेस और फ्यूरी मशीन से निर्माण के आरोप
  • छिंदवाड़ा :खजरी चौक पर 5 स्कूली बच्चे सोनम वांगचुक के समर्थन में धरने पर बैठे!
  • जुन्नारदेव पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल, अस्पताल में चलाया जनजागरूकता अभियान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - *मोरगा में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने सुनीं समस्याएं, मौके पर मिला समाधान*
देश

*मोरगा में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने सुनीं समस्याएं, मौके पर मिला समाधान*

PolicewalaBy PolicewalaJune 9, 2026No Comments20 Views
WhatsApp Image 2026 06 09 at 12.01.08

 

*सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाकुंभ: हजारों ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, योजनाओं का मिला सीधा लाभ*

*गांव-गांव तक पहुंचा सुशासन: मोरगा शिविर में मंत्री ने अधिकारियों से किया जवाब-तलब, हितग्राहियों को बांटे लाभ*

 

*मोरगा – एमसीबी* – विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत मोरगा में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर जनविश्वास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की भावना के साथ आयोजित इस भव्य शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली। शिविर में ग्राम पंचायत सोनवर्षा, उजियारपुर, बरबसपुर, लोहारी, सेमरा, लाई, महराजपुर, हर्रा, नागपुर, मोरगा, मुख्तियारपारा, सरभोका एवं चिरईपानी के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमसीबी जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष जानकी बाई कुसरो, समस्त सरपंचगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, वन मंडलाधिकारी चंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती तरशीला टोप्पो, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह, प्रशासन के प्रति विश्वास और जनभागीदारी का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।WhatsApp Image 2026 06 09 at 12.01.07WhatsApp Image 2026 06 09 at 12.01.09

शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भैयालाल राजवाड़े, जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिहान योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा तथा आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपने संबोधन में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने प्रभारी मंत्री का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा शिविर में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का भी शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े।

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों और अधिकारियों से सीधे संवाद करते हुए विभिन्न विभागों से प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व, वनाधिकार, राशन कार्ड, सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पीडीएस भवन, जिला उद्योग, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित प्रकरणों पर अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।WhatsApp Image 2026 06 09 at 12.01.08 2

अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री ने किसानों को दलहन, तिलहन, कोदो-कुटकी जैसी पोषक एवं लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से गोबर खाद का अधिकाधिक उपयोग करने, पशुपालन अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गांवों में विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में जैविक खेती से उत्पादित दाल, चावल और अन्य खाद्य सामग्री का उपयोग होता था। उन्होंने ग्रामीणों को आम, नीम, बरगद और पीपल जैसे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026 06 09 at 12.01.10

कृषि एवं सहकारिता विभाग को सख्त निर्देश देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था खाद की कालाबाजारी करते हुए पाई जाती है तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा नल-जल योजना सहित राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से चर्चा की।

WhatsApp Image 2026 06 09 at 12.01.10 1

बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। अब शासन केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार 2026” संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है तथा 18 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

शिविर में पात्र हितग्राहियों को किसान कार्ड, किसान किताब, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, छड़ी, वैशाखी, मछली पकड़ने का जाल तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की चाबियां वितरित की गईं। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कौशल्या, बसंती, नैना, आरती एवं अनुमति की गोद भराई कराई गई, वहीं लक्की, तान्या एवं संध्या का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को त्वरित राहत प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आधार कार्ड का भी वितरण किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हाथों-हाथ मिलने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह, संतोष और विश्वास का वातावरण दिखाई दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, लखन लाल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री आशीष मजुमदार, जिला उपाध्यक्ष संजय राय, जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह एवं उजित नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मुनीम साय, जितेन्द्र राय, जनपद सदस्य रीना अग्रवाल एवं शाहनवाज अली सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही सोनवर्षा की सरपंच श्यामकली, उजियारपुर की सरपंच सोनी बाई, बरबसपुर की सरपंच सोनमती गोंड, लोहारी के सरपंच मोती सिंह गोंड, सेमरा की सरपंच शारदा बैगा, लाई की सरपंच सोनकुंवर, महराजपुर के सरपंच बुटल सिंह, हर्रा की सरपंच शीतल, नागपुर के सरपंच ललन सिंह, मोरगा के सरपंच सुरेश कुमार सिंह, मुख्तियारपारा की सरपंच मालती, सर्भाेका की सरपंच मन्ती बाई पोया तथा चिराईपानी के सरपंच सरजू प्रसाद सहित समस्त सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Agriculture Minister Ramvichar Netam Ayushman Card Distribution Beneficiary Distribution Bhaiyalal Rajwade Breaking News CG Politics Chhattisgarh Government Chhattisgarh News Development News Government Camp Government Schemes Hindi News Jan Samasya Nivaran Shivir Jan Samvad Program Latest Chhattisgarh News Mahatari Vandan Yojana Manendragarh News MCB District News MCB News Morga News Panchayat News PM Awas Yojana Public Grievance Camp Public Welfare Schemes Ramvichar Netam Rural Development News Rural Welfare Sushasan Tihar 2026 Village Development Vishnu Deo Sai Government
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.53.01

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.29.22 1

तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस से कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; अंतरजिला मंदिर चोर आभूषणों सहित गिरफ्तार

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.30.39 1

नगर पालिका ने ‘नमस्ते दिवस’ पर 31 स्वच्छता मित्रों को बांटी सुरक्षा किट, किया सम्मानित

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,263
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026835
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026760
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026616
Don't Miss
7ab36369 9f18 4e1d 88df aec62b89e7ba Policewala

जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम

By PolicewalaJuly 18, 202623

अनूपपुर। जमुना के मुख्य दुर्गा पंडाल में 17 एवं 18 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
0e8ae572 5552 4fa9 be27 bdaf5800abbc

बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 18.07.55 1

भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 17.42.21 1

पुलिस नें अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को दबोचा

July 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
7ab36369 9f18 4e1d 88df aec62b89e7ba

जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम

July 18, 2026
0e8ae572 5552 4fa9 be27 bdaf5800abbc

बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

July 18, 2026
Visitors
1761370
This Month : 32310
This Year : 333287
Total Users : 1335607
Views Today : 3823
Total views : 5816102
Who's Online : 16
Server Time : 2026-07-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.