“ मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बहोरीबंद पुलिस ने नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द
कटनी
माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल ,व्दारा दिनांक 01.01.25 से 30.11.25 तक“ मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा हैं! इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अति.पु.अधीक्षक डाँ. श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया एंव उनकी टीम व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
दिनाँक 22/10/25 को फरियादिया श्रीमति सीमा बर्मन पति संतोष बर्मन उम्र 30 साल निवासी मडईयन बचैया के व्दारा थाना बहोरीबंद आकर रिपोर्ट लेख कराई थी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 15 साल 02 माह की घर से बिना बताऐ कही चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 358/24 धारा 137(2) बी,एन,एस,का कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।
दौरान विवेचना अपह्ता की पता तलाश कर आज दिनाँक 14/11/25 को अपह्ता की दस्तयाबी दिल्ली से की गई और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया । अपह्ता के माता पिता उसे मोबाईल खरीदने के लिये पैसे नही दे रहे थे जिस बात से नाराज होकर बिना बताये घर से पैसे कमाने चले जाना बतायी ।
नाबालिग गुमशुदा की दस्तयाबी कार्यवाही मे विशेष भूमिका – निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया , सउनि. ध्रुव सिह , म.प्र.आर. वंदना उईके , कोमल सिह की सराहनीय भूमिका रही ।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, अब एक नहीं तीन रिलैक्स मशीनों से मिलेगी बॉडी मसाज की सुविधामात्र 50 रुपये में थकान से राहत का विकल्प, प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और आम नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ
- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश मंत्री बनीं कंचन पाठक शुक्ला, धर्म और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
- रायपुर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर में की महाआरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद
- खड़े ट्रकों के पीछे दम तोड़ रही जिंदगियां, आखिर कब जागेगा अनूपपुर का यातायात विभाग?
- क्षमता से अधिक बिठाएं स्कूली छात्रों के 16 निजी वाहन मोबाइल कोर्ट ने पकड़े*की गई चालानी कार्रवाई
- आई टी एस कॉलेज के जनजागरूकता अभियान से गूंजा फूलकर्रा, रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया सामाजिक एकता का संदेश
- 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने भेजा जेल
- ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे तस्कर, बालोद पुलिस ने 138 किलो से अधिक गांजा किया जब्त







