मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बहोरीबंद पुलिस ने नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द
पुलिस मुख्यालय भोपाल ,व्दारा दिनांक 01.01.25 से 30.11.25 तक“ मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा हैं! इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है ।
पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति.पु.अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया एंव उनकी टीम व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
दिनाँक 12/02/25 को फरियादी करण सिह पिता नारायण सिह गौड उम्र 35 वर्ष निवासी कल्हैया खुर्द का थाना बहोरीबंद आकर रिपोर्ट लेख कराया था कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 साल 05 माह की घर से बिना बताऐ कही चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 53/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।
दौरान विवेचना अपह्ता की पता तलाश करते तकनीकी साधनो से जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग लडकी जहाँगीराबाद भोपाल मे है जो पुलिस टीम गठित कर जहाँगीराबाद भोपाल भेजकर आज दिनाँक 19/11/25 को अपहता की दस्तयाबी की गई और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया । अपह्ता की मां व पिता व्दारा घर का काम न करने व डांटने से नाराज होकर बिना बताये घर से जहाँगीराबाद भोपाल चले जाना बतायी ।
नाबालिग गुमशुदा की दस्तयाबी कार्यवाही मे विशेष भूमिका – निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया , सउनि. अनुराग पाठक प्रआर. 12 रमेश सिह , म.प्र.आर. 485 वंदना उईके , कोमल सिह की सराहनीय भूमिका रही ।
जितेंद्र मिश्रा
Trending
- पुलिस अधीक्षक कटनी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे
- गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें
- शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ
- रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
- तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस से कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; अंतरजिला मंदिर चोर आभूषणों सहित गिरफ्तार
- नगर पालिका ने ‘नमस्ते दिवस’ पर 31 स्वच्छता मित्रों को बांटी सुरक्षा किट, किया सम्मानित
- राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधी रात को सड़कों पर उतरीं 4 टीमें, 89 असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल
- निवार पुलिस की सटीक घेराबंदी जंगल के रास्ते तस्करी करने की कोशिश को नाकाम किया गांजा सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल





