Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 30 at 13.48.16

छिंदवाड़ा: आबकारी विभाग की सुबह-सुबह दबिश, 6 प्रकरण दर्ज, 40 बल्क लीटर शराब जब्त 

April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 30 at 12.32.31

प्राथमिक शाला श्यामनगर हरदी में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम

April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 29 at 23.34.51

कटनी जिले के बीचों बीच शहर में*बजरंग दल के भारी विरोध के सामने झुका प्रशासन*

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा: आबकारी विभाग की सुबह-सुबह दबिश, 6 प्रकरण दर्ज, 40 बल्क लीटर शराब जब्त 
  • प्राथमिक शाला श्यामनगर हरदी में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम
  • कटनी जिले के बीचों बीच शहर में*बजरंग दल के भारी विरोध के सामने झुका प्रशासन*
  • कोनी क्षेत्र में गुंडागर्दी कर आम जनता को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी पुलिस की गिरफ्त में
  • कर्तव्य, समर्पण और सेवा का सम्मान” *उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 200 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा निरस्त
  • कोयला माफिया पर खनिज विभाग का शिकंजा रेत की आड़ में हो रही थी कोयले की तस्करी, संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर जब्त
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष मे हुई अंधाधुंध फायरिंग- प्रशासन ने किया नाकेबंदी
Policewala

मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष मे हुई अंधाधुंध फायरिंग- प्रशासन ने किया नाकेबंदी

policewalaBy policewalaOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025No Comments1 Views
712cd1f6 d7b2 4206 8f4c ac6d2adbd044

बिलासपुर-मस्तूरी
जनपद पंचायत कार्यालय में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरा कार्यालय दहशत में आ गया, और कर्मचारी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

यह घटना शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरा मस्तूरी क्षेत्र थर्रा उठा।

फायरिंग की इस घटना में किरारी निवासी राजू सिंह और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

घटना के समय जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने कक्ष में मौजूद थे। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, कार्यालय में भगदड़ मच गई। कई कर्मचारियों ने किसी तरह खिड़कियों और पिछली ओर से भागकर अपनी जान बचाई। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश ताडेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी (नाकेबंदी) कर दी और घटनास्थल से कई गोलियों के खोखे बरामद किए।

पुलिस ने आसपास के सभी मार्गों पर स्पेशल टीमों को तैनात कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है।

“घटना में शामिल हमलावरों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे सुपारी किलिंग या पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है।
हालांकि, सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

घटना के बाद मस्तूरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल गोलीकांड से मस्तूरी और आसपास का इलाका तनाव और भय के साए में है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है, और जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

जिला ब्यूरो – शंकर अधीजा
क्राइम ब्यूरो- राजा जंक्यानी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

b09d1e5b d183 48e0 af59 b7702f650efa

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी पुलिस की गिरफ्त में

April 29, 2026
WhatsApp Image 2026 04 29 at 18.32.26

कर्तव्य, समर्पण और सेवा का सम्मान” *उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 200 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

April 29, 2026
WhatsApp Image 2026 04 29 at 18.10.05 2

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा निरस्त

April 29, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026706
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026535
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026530
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026505
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 30 at 13.48.16 क्षेत्रीय खबर

छिंदवाड़ा: आबकारी विभाग की सुबह-सुबह दबिश, 6 प्रकरण दर्ज, 40 बल्क लीटर शराब जब्त 

By PolicewalaApril 30, 202613

छिंदवाड़ा: आबकारी विभाग की सुबह-सुबह दबिश, 6 प्रकरण दर्ज, 40 बल्क लीटर शराब जब्त  …

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 30 at 12.32.31

प्राथमिक शाला श्यामनगर हरदी में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम

April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 29 at 23.34.51

कटनी जिले के बीचों बीच शहर में*बजरंग दल के भारी विरोध के सामने झुका प्रशासन*

April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 29 at 21.44.46

कोनी क्षेत्र में गुंडागर्दी कर आम जनता को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 30 at 13.48.16

छिंदवाड़ा: आबकारी विभाग की सुबह-सुबह दबिश, 6 प्रकरण दर्ज, 40 बल्क लीटर शराब जब्त 

April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 30 at 12.32.31

प्राथमिक शाला श्यामनगर हरदी में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम

April 30, 2026
Visitors
1604765
This Month : 61581
This Year : 176682
Total Users : 1179002
Views Today : 2781
Total views : 5497576
Who's Online : 14
Server Time : 2026-04-30
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.