दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल
एमसीबी,मनेंद्रगढ़, 24 जून 2026/
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि में मनेंद्रगढ़ में नर्सिंग की बुनियादी पाठ्यक्रम से लेकर लोक स्वास्थ्य एकीकरण के तहत भवन मद शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि “नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस महाविद्यालय के भवन निर्माण से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के स्थानीय युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा घर के पास ही मिल सकेगी। इससे न केवल अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
Trending
- उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा को दोहरा सम्मान
- बुढ़ार में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर बवाल! घर में शराब की जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर गंभीर आरोप, युवक ने थाने में दी शिकायत
- सिरकट्टी आश्रम कूटेना-पांडुका में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी
- गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग
- अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश
- मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार
- विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश
- नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति







