पुलिस अधीक्षक सिवनी, श्री कृष्ण लालचंदानी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं SDOP श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में जिले में गुम नाबालिग बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में थाना बंडोल पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए दो माह से गुमशुदा एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया है।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 03 मई 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बंडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री मनोज जंघेला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए अथक प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप बालिका को ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त हुई। सकुशल बरामदगी के बाद बालिका की विधिवत काउंसलिंग की गई और उसे सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए परिजनों ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री मनोज जंघेला, सउनि श्री छोटेलाल कुलस्ते, कार्य. सउनि श्री शिवेन्द्र वसूले, प्र.आर. जयेन्द्र बघेल, म.आर. शानू नागरे और म.आर. रूकमणी डहेरिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी किसी गुमशुदा बच्चे के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो वे तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचना अवश्य करे. रिपोर्ट -आकाश भार्गव (जिलाब्यूरो सिवनी )
Trending
- सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई
- डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर
- कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिजनों को संबल: पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने सौंपा 10 लाख रुपए का चेक
- राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई – 5 लाख की MD ड्रग्स सहित तस्कर गिरफ्तार
- शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा मुखर, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के लिए कार्यशाला आयोजित
- इंदौर जनसुनवाई में CP संतोष सिंह ने सुनी पीड़ितों की फरियाद, 84 शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त एडवांस में जारी करने का बड़ा फैसला
