रायपुर
प्रणवानंदा अकादमी के प्री-प्राइमरी विभाग में दिनांक 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को “ग्रीन डे” का आयोजन विद्यालय के सचिव और रेक्टर ब्रह्मचारी अरुनव महाराज जी, प्राचार्या डॉ नीति सिंह यदुवंशी ,मैनेजर श्री महादेव महतो, प्री-प्राइमरी विभाग की मेंटर श्रीमति सुनंदा धनगर एवं शिक्षिकाओं की उपस्तिथि मे अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया तथा सचिव महोदय, प्राचार्या महोदया, एवम मैनेजर ने विद्यालय परिसर मे पौधा रोपा गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों में प्रकृति, हरियाली, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
इस अवसर पर सभी बच्चे आकर्षक हरे रंग की पोशाक पहनकर विद्यालय पहुँचे तथा अपने साथ हरे रंग के फल एवं पौष्टिक व्यंजन भी लेकर आये। विद्यालय परिसर बच्चों की रंग-बिरंगी मुस्कान और हरियाली की थीम से जीवंत एवं आकर्षक दिखाई दे रहा था।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने पत्तियों से वृक्ष निर्माण (, पत्तियों की छपाई तथा हरे रंग की वस्तुओं की पहचान एवं वर्गीकरण जैसी रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा हरे रंग की वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को सफल विद्यालय के सचिव और रेक्टर ब्रह्मचारी अरुनव महाराज जी, प्राचार्या डॉ नीति सिंह यदुवंशी ,मैनेजर श्री महादेव महतो, प्री-प्राइमरी विभाग की मेंटर,और शिक्षिकाओं तथा बच्चों द्वारा किया गया। यह आयोजन बच्चों के लिए आनंददायक, शिक्षाप्रद एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- 15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता
- रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई
- रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की राष्ट्रभक्तिपूर्ण पहल: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बनाया जन-आंदोलन
- शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त, एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर
- डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही होगी और अधिक मजबूत
- डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही होगी और अधिक मजबूत







