Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 08 at 12.12.03

नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?

October 8, 2026
WhatsApp Image 2026 10 08 at 02.10.59

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान

October 8, 2026

पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?
  • सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान
  • पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक
  • जबलपुर डांडिया वाइब्स 2026 – नवरंग गरबा उत्सव 
  • यातायात ड्यूटी में अपराध नियंत्रण का भी दिखा दम, 61 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान।
  • 7 साल से जमे अधीक्षकों पर गिरेगी गाज, अब दूसरे छात्रावास में भी नहीं मिलेगा प्रभार
  • प्रेम में ‘ना’ सुनने की हिम्मत कब आएगी?
  • दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास कार्यशाला कल ।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - पाली थाना में न्याय की फरियाद में धरने पर बैठे आदिवासी
क्षेत्रीय खबर

पाली थाना में न्याय की फरियाद में धरने पर बैठे आदिवासी

PolicewalaBy PolicewalaOctober 3, 2026No Comments170 Views
WhatsApp Image 2026 10 03 at 17.48.36 2

बजरंग पावर का पावर राज

पाली थाना में न्याय की फरियाद में धरने पर बैठे आदिवासी

बिरसिंहपुर पाली — उमरिया जिले के पाली विकासखंड में अब संविधान नहीं, बजरंग पावर का फरमान चल रहा है। रायपुर की श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड ने पथौरा पश्चिमी कोल माइन के नाम पर ऐसा आतंक मचा रखा है कि दो गांव घुनघुटी और गिठौरा के आदिवासियों की रातों की नींद उड़ गई है। कंपनी की जेसीबी गांव की जीवनरेखा पर चल रही है, किसानों की 57.57 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर अवैध बाउंड्री ठोकी जा रही है और विरोध करने पर घर में घुसकर मां-बहन की गाली और जातिसूचक अपमान किया जा रहा है। इसी जुल्म के खिलाफ अब पाली थाना में धरने पर आदिवासी बैठ गए हैं और थाने के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। WhatsApp Image 2026 10 03 at 17.48.36 1

कहानी की शुरुआत घुनघुटी से होती है। यहां गांव का एकमात्र सहारा एक शासकीय तालाब है, जिससे पूरे गांव के मवेशी पानी पीते हैं, निस्तार होता है और 50 एकड़ खेतों में नमी बनी रहती है। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने इस तालाब को ही निगलने का प्लान बना लिया। बिना ग्राम सभा, बिना पंचायत प्रस्ताव और बिना कलेक्टर के आदेश के जेसीबी और हाईवा तालाब की मेड़ पर पहुंच गए और उसे फोड़कर खदान में मिलाने लगे। जेसीबी का पंजा चलते ही पूरे गांव में भूचाल आ गया। सैकड़ों महिला-पुरुष लाठी लेकर दौड़ पड़े और काम रुकवा दिया।WhatsApp Image 2026 10 03 at 17.48.36

तालाब वाला मामला अभी थमा भी नहीं था कि कंपनी ने गिठौरा में किसानों की छाती पर बाउंड्री खड़ी कर दी। पीड़ित हरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, बृजलाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, भानन सिंह, नारायण सिंह और अन्य खातेदारों ने 28 सितंबर 2026 को पाली थाने में मोहर लगी शिकायत देकर बताया कि उनकी पा.क्र.नं. 42 रकबा 57.57 एकड़ जमीन का बंटवारा प्रकरण RCSA 32/25 न्यायालय तहसीलदार पाली में विचाराधीन है और न्यायालय ने 27 अक्टूबर 2026 तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। आरोप है कि इसी आदेश को पैरों तले रौंदते हुए कंपनी के महाप्रबंधक शशिधर द्विवेदी के इशारे पर बिना नोटिस, बिना मुआवजे के रातों-रात उनकी 50 साल पुरानी काबिज जमीन पर दीवार ठोक दी गई।

जब किसान अपनी जमीन पर पहुंचे तो कंपनी ने तीसरा और सबसे घिनौना हमला बोला। पीड़ित आदिवासी महिलाओं सुनीता, नीलम, पुष्पा खैरवार, राधा लकड़ा, सुमन सिंह ने 3 अक्टूबर 2026 को थाने में दूसरी शिकायत में आरोप लगाया कि कंपनी के गुर्गे शशिधर द्विवेदी, आनंद कुमार द्विवेदी, एस.के. गुप्ता, राजेश साह, सौरभ मिश्रा, विजय यादव, शिवम शर्मा, अशोक प्रताप सिंह उर्फ शक्ति प्रताप सिंह, दीपेन्द्र यादव, कमलेश कुमार रैदास उनके घरों में घुस आए और जातिसूचक गालियां देकर 10 दिन में घर तोड़ने की धमकी दी।

इसी धमकी के बाद गुस्सा फूट पड़ा और पाली थाना में धरने पर आदिवासी बैठ गए। ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया है कि जब तक SC/ST एक्ट में FIR नहीं होगी, धरना खत्म नहीं होगा।

कांग्रेस भी धरने में आदिवासियों के साथ –

बजरंग पावर के विरोध में आदिवासियों की इस लड़ाई में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है। इस धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल अपनी पूरी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके साथ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा, संजीव खण्डेलवाल, प्रमोद उपाध्याय , श्रमिक नेता प्रीतम पाठक, जानकी मिश्रा, राम बिहारी उपाध्याय सहित लगभग 50 कांग्रेसी आंदोलन में शामिल होकर आदिवासियों की मांग को मुखर कर रहे हैं। कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष मनीष सिंह बडकरे पहले से ही आदिवासियों के साथ खड़े रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में कंपनी आदिवासियों की जमीन लूट रही है, उन पर जोर-जबरदस्ती की जा रही है और उल्टा उन्हीं के विरुद्ध मुकदमा करने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन में हड़कंप, उमरिया से पहुंचे एडिशनल एसपी –

पाली में चल रहे इस आंदोलन से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आंदोलनकारियों से बात करने के लिए जिला मुख्यालय उमरिया से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुद पाली थाना पहुंच गए हैं, लेकिन आंदोलनकारी अपने न्याय और FIR की मांग पर अभी तक अड़े हुए हैं।

अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 08 at 12.12.03

नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?

October 8, 2026
WhatsApp Image 2026 10 08 at 02.10.59

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान

October 8, 2026
WhatsApp Image 2026 10 07 at 19.13.48

7 साल से जमे अधीक्षकों पर गिरेगी गाज, अब दूसरे छात्रावास में भी नहीं मिलेगा प्रभार

October 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,285
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026908
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026756
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 08 at 12.12.03 क्षेत्रीय खबर

नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?

By PolicewalaOctober 8, 20260

रायपुर “पुलिस को हर महीने ₹10 हजार देते हैं, गाड़ी क्यों नहीं लाएंगे?” — पहचान…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 08 at 02.10.59

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान

October 8, 2026

पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक

October 8, 2026

जबलपुर डांडिया वाइब्स 2026 – नवरंग गरबा उत्सव 

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 08 at 12.12.03

नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?

October 8, 2026
WhatsApp Image 2026 10 08 at 02.10.59

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान

October 8, 2026
Visitors
1935668
This Month : 16893
This Year : 507585
Total Users : 1509905
Views Today : 1278
Total views : 6223598
Who's Online : 14
Server Time : 2026-10-08
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.