सिवनी, मध्यप्रदेश समाचार
नियम विरुद्ध संचालित यात्री बस परिवहन विभाग द्वारा जब्त
➖➖
सिवनी: परिवहन विभाग द्वारा जिले में अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार संचालित किया गया।
जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की। इसी क्रम में यात्री बस क्रमांक MP50P0868 को रोककर जांच की गई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जांच में बस बिना वैध परमिट, बिना बीमा और बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित पाई गई। साथ ही वाहन का पिछले दो वर्षों से कर जमा नहीं किया गया था, जिसके चलते उस पर लगभग ₹2 लाख 75 हजार का कर बकाया पाया गया। बस का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) भी अमान्य मिला।
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने तत्काल प्रभाव से बस को जब्त कर कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इसी अभियान के दौरान वाहन क्रमांक MH40CQ1587 (JCB) पर वैध बीमा एवं वैध PUC नहीं पाए जाने पर ₹10 हजार का शमन शुल्क वसूला गया।
वहीं वाहन क्रमांक MP22ZJ3845 पर नियम विरुद्ध संचालन के कारण ₹3 हजार तथा वाहन क्रमांक MP15G4379 पर फिटनेस नहीं होने के कारण ₹2 हजार का शमन शुल्क लगाया गया।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस प्रकार के जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, कर एवं PUC सहित सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
रिपोर्ट: जितेन्द्र बघेल
Trending
- *ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*
- *मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*
- *धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*
- *गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*
- *विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*
- स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।
- *उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
- 💥*स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की*।💥







