धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए धमतरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, धमतरी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में जप्त किए गए करीब 4 क्विंटल (388.392 किलोग्राम) मादक पदार्थों का पूरी वैधानिक प्रक्रिया के साथ नष्टीकरण किया गया।
यह पूरी कार्रवाई धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। मादक पदार्थों के सुरक्षित निपटान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया था। इस विशेष समिति, पुलिस बल और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नष्टीकरण की इस संवेदनशील प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया।
इस कार्रवाई के तहत जिले के सिटी कोतवाली धमतरी, अर्जुनी, भखारा, बिरेझर, केरेगांव और सिहावा थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 18 मामलों से संबंधित मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्टीकरण के लिए कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी स्थित ‘मेसर्स रूपगढ़ पॉवर एण्ड एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड’ का चयन किया गया था। कार्रवाई से पहले छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर और स्थानीय ग्राम पंचायत से जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए गए थे, ताकि पर्यावरण मानकों और प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पूरी तरह पालन हो सके।
धमतरी पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार और तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर
- भूमि पूजन हुआ, फोटो खिंचे… लेकिन शिलान्यास के बाद विकास ‘गायब’!शहपुरा जनपद भवन निर्माण पर उठ रहे बड़े सवाल
- कूली छात्रों को यातायात नियमों की सीख, राजनांदगांव पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का संकल्प
- फरार आरोपियो व जुआरियों पर कुठला पुलिस का प्रहार
- जांजगीर-चांपा पुलिस की अनूठी पहल: विशेष शिविर में 106 साइबर पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, करीब 9 लाख की वापसी प्रक्रिया पूरी
- रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 70 लाख की चोरी का 6 घंटे में पर्दाफाश, घरेलू रसोइया और उसका साथी नागपुर से गिरफ्तार
- अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त
- रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच







