धमतरी: छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस मुख्यालय की कल्याणकारी नीतियों के तहत धमतरी पुलिस ने एक बार फिर संकट की घड़ी में अपने पुलिस परिवारों के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई है। पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच हुए सैलरी पैकेज एमओयू (MOU) के तहत तीन दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की बीमा दावा राशि के चेक सौंपे गए हैं। यह राशि संकट के इस दौर में इन परिवारों के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल बनकर सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) धमतरी सूरज सिंह परिहार और एसबीआई के शाखा प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन चेकों का वितरण किया गया। इस दौरान दुर्ग जिले में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक रामेश्वर नेताम की नामिनी श्रीमती डामिन बाई (ग्राम केरेगांव, धमतरी) को 1 करोड़ रुपये की बड़ी बीमा राशि का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही, धमतरी जिले के दिवंगत आरक्षक कांतू ठाकुर की नामिनी श्रीमती राम बाई ठाकुर को 10 लाख रुपये और दिवंगत आरक्षक धनेश देवांगन की नामिनी श्रीमती नेहा देवांगन को 10 लाख रुपये की बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए।
इस भावुक क्षण में एसपी सूरज सिंह परिहार ने परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और भरोसा दिलाया कि धमतरी पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि केवल एक वित्तीय सहयोग नहीं, बल्कि पुलिस परिवारों के प्रति विभाग की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर ने भी पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली इस महत्वपूर्ण बीमा सुरक्षा की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतरीन सेवाएं देने का वादा किया।
इस अवसर पर एसपी सूरज सिंह परिहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, डीएसपी मीना साहू, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव और एसबीआई के एरिया मैनेजर राम देवांगन सहित पुलिस कार्यालय के कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस विभाग की संवेदनशील कार्य संस्कृति और ‘एक परिवार’ की भावना का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम
- बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब
- भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत
- पुलिस नें अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को दबोचा
- बिलासपुर में भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, 5 ट्रेनें रद्द और 3 आंशिक रूप से संचालित
- मरवारी पंचायत में लगभग 9 लाख की सीसी रोड पर सवालों का पहाड़! बिना पन्नी, कमजोर बेस और फ्यूरी मशीन से निर्माण के आरोप
- छिंदवाड़ा :खजरी चौक पर 5 स्कूली बच्चे सोनम वांगचुक के समर्थन में धरने पर बैठे!
- जुन्नारदेव पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल, अस्पताल में चलाया जनजागरूकता अभियान







