धमतरी: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जुआ, सट्टा और अवैध शराब जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम आमदी में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम आमदी स्थित देशी शराब दुकान के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके पर दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने ताश के 52 पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए 9 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
नगदी और मोबाइल सहित भारी मशरूका बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 23,100 रुपये नगद और विभिन्न कंपनियों के 07 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35,000 रुपये) बरामद किए हैं। जप्त किए गए कुल मशरूका की कीमत 58,100 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रोहित साहू की अपील: सुशासन तिहार 2026 में शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
- चिरमिरी में गूंजेगी श्रीराम कथा की ध्वनि: 17 मई से पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य का दिव्य प्रवचन, 51 सौ महिलाओं की कलश यात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र
- जिला MCB में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि , आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिपचिपी को मिला NQAS प्रमाणन
- रायपुर: नन्हे सितारों की प्रतिभा से सजा श्री बालाजी विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव
- बड़ी खबर | जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी सफलता
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
- ऑपरेशन तलाश: रायगढ़ पुलिस ने अप्रैल में बिखरे हुए 251 परिवारों को मिलाया, नाबालिगों की सुरक्षा पर एसएसपी का कड़ा रुख
- 40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का भव्य समापन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल







