Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 22 at 13.36.47 1

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना

April 22, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 09.05.44 1

उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।

April 22, 2026
d27bfc92 e9b8 4575 8649 9d10724de84d

दुर्ग पुलिस ने फूंका सामुदायिक पुलिसिंग का शंखनाद, ‘पुलिस जन मित्र योजना’ से सुदृढ़ होगी शहर की सुरक्षा

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • “श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना
  • उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।
  • दुर्ग पुलिस ने फूंका सामुदायिक पुलिसिंग का शंखनाद, ‘पुलिस जन मित्र योजना’ से सुदृढ़ होगी शहर की सुरक्षा
  • दुर्ग पुलिस की पहल: कुरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों को अवैध हथियारों व नशीली दवाओं की तस्करी रोकने का दिया प्रशिक्षण
  • जनदर्शन: कलेक्टर ने आमजनों से रूबरू होकर सुनी मांगें एवं समस्याएं
  • कलेक्टर ने वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर दिया जोर
  • सिलबट्टे के वार से बुझा घर का चिराग: दुर्ग में आपसी विवाद के बाद पत्नी बनी पति की कातिल
  • ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 72 लाख का गांजा जब्त, धमतरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - ..तेरी होली मैं मनाऊं, मेरी ईद तू मना ले ! –जब फागुन रंग झमकते हों, तब देख बहारें होली की
क्षेत्रीय खबर

..तेरी होली मैं मनाऊं, मेरी ईद तू मना ले ! –जब फागुन रंग झमकते हों, तब देख बहारें होली की

PolicewalaBy PolicewalaMarch 2, 2026No Comments7 Views
web.whatsapp 2026 03 02T144946.825

………………..तेरी होली मैं मनाऊं, मेरी ईद तू मना ले !
–जब फागुन रंग झमकते हों, तब देख बहारें होली की

–मुस्ताअली बोहरा
अधिवक्ता एवं लेखक
भोपाल, मप्र

होली पर किसी ने क्या खूब लिखा है….. आ मिटा दें दिलों पे जो स्याही आ गई है,
तेरी होली मैं मनाऊं, मेरी ईद तू मना ले !
ये सुखद संयोग ही है कि इस बार रंगों का पर्व होली और भाईचारे-सदभाव का त्यौहार ईद एक ही महीने में पड़ रहे हैं। एक ओर जहां देश भर में होली पर उत्साह रहेगा वहीं सेवईयों की मिठास भी घुलेगी। बात करें होली की तो महज होली का नाम या शब्द आते ही जहन में उल्लास, उमंग और रंगों की अनुभूति होने लगती है। रंगों का ये पर्व भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। होली का नाम लेते ही रगों में उन्मादित खुशी दौड़ जाती है। लोग गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे पर खूब रंग लगाते हैं। लेकिन ये कम ही लोग जानते है कि होली को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा मुगल काल में चरम पर थी। हिन्दु और मुसलमान दोनों ही होली पर खूब जश्न मनाते थे। मुगल काल के दौरान ज्यादातर बादशाह होली की तैयारियां करवाते थे। मुगल काल में भी धूमधाम से होली जाती थी। बरसों से चली आ रही ये परंपरा आज भी कायम है। इतना ही नहीं हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह और वारिस पिया की दरगाह और वारसी सिलसिले के अन्य खानकाहों में होली पर अमीर खुसरों के लिखा रंग बड़े अदब से गाया जाता है।
बादशाह अकबर, हुमायूँ, जहाँगीर, शाहजहाँ और बहादुर शाह जफर भी होली आने के कुछ दिन पहले ही तैयारियाँ प्रारंभ करवा देते थे। बादशाह अकबर के महल में सोने चाँदी के बड़े-बड़े बर्तनों में केवड़े और केसर से युक्त टेसू का रंग घोला जाता था और राजा अपनी बेगम और हरम की सुंदरियों के साथ होली खेलते थे। कहा जाता है कि होली का त्योहार मुगल शासक अकबर को भी काफी प्रिय था। इतिहासकारों का कहना है कि अकबर पर उसकी हिंदू रानी जोधा या हरका बाई का अत्यधिक प्रभाव था। यही वजह है कि अकबर बड़े उत्साह और शौक से होली खेलते थे। अब्दुल रहीम खानखाना और मुस्लिम कवि रसखान दोनों ही कृष्ण भक्त थे, दोनों को होली का इंतजार रहता था। अकबर के शासन काल में शाम को महल में उम्दा ठंडाई, मिठाई और पान इलायची से मेहमानों का स्वागत किया जाता था और मुशायरे, कव्वालियों और नृत्य-गानों की महफिलें जमती थीं। जहाँगीर के समय में महफिल-ए-होली का भव्य कार्यक्रम होता था। शाहजहाँ तो होली को ईद गुलाबी के रूप में धूमधाम से मनाते थे। बहादुर शाह जफर भी होली खेलने के शौकीन थे। बहादुर शाह जफर शायर भी थे, होली को लेकर उनकी काव्य रचनाएँ आज तक सराही जाती हैं। मुगल काल में होली के अवसर पर लाल किले के पीछे यमुना नदी के किनारे आम के बाग में होली के मेले लगते थे। यहां आसपास के गांवों और कस्बों के लोग शामिल होते थे। बीजापुर सल्तनत के राजा इब्राहिम आदिल शाह और वाजिद अली शाह होली के समय मिठाइयां, ठंडाई बांटा करते थे। उर्दू अखबार जाम-ए-जहांनुमा (1844) के मुताबिक, मुगलकाल में होली के समय बहादुर शाह जफर होली के जश्न के लिए खास तैयारियां करते थे। अमीर खुसरो (1253-1325), इब्राहिम रसखान (1548-1603), नज़ीर अकबराबादी (1735-1830), महजूर लखनवी (1798-1818), शाह नियाज (1742-1834) की रचनाओं में गुलाबी त्यौहार के रूप में होली का जिक्र मिलता है। जहांगीर की ऑटोबायोग्राफी तुज्क-ए-जहांगीरी में जिक्र मिलता है कि होली के समय जहांगीर महफिल का आयोजन किया करते थे। जहांगीर के मुंशी जकाउल्लाह अपनी किताब तारीख-ए-हिंदुस्तानी में लिखते हैं कि होली हिंदु, मुसलमान, अमीर, गरीब सब मिलकर मनाते हैं। लखनऊ के शासक नवाब सआदत अली खान और आसिफुद्दौला होली की तैयारियों और जश्न में अच्छा खासा पैसा खर्च करते थे। मशहूर कवि मीर तकी मीर (1723- 1810) में नवाब आसिफुद्दौला के होली खेलने पर होरी गीत लिखा था। मुगलों के शासन में होली का उत्साह किस कदर होता था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुगल काल के चित्रकार भी होली के चित्र उकेरते थे। अकबर के जोधाबाई और जहांगीर के नूरजहां के साथ होली खेलने की तस्वीरें आ चुकी हैं। बहुत से मुस्लिम कवियों ने भी अपनी कविताओं में मुगल शासकों के अपनी बेगमों और आवाम के साथ होली खेलने का वर्णन किया है। इनमें अमीर खुसरो, इब्राहिम रसखान, महजूर लखनवी, शाह नियाज और नजीर अकबराबादी जैसे नाम मुख्य है। मुगल शासकों के दौर में होली के लिए फूलों से रंग तैयार किया जाता था। लाल टेसू के फूल कई दिनों पहले से इकट्ठा कर उन्हें उबालकर ठंडा करके पिचकारियों या हौद में भरा जाता था। होली के दिन हौद में फूलों का रंग और गुलाब जल भर दिया जाता था। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो जाता था। बादशाह पहले बेगमों और फिर प्रजा के साथ रंग खेलते थे। महल के पास एक जगह लगातार गुलाब जल और केवड़ा जैसे इत्र से सुगंधित फौवारे चलते रहते थे। अमीर खुसरो ने कई सूफियाना गीत लिखे। इनमें आज रंग है री, आज रंग है, मोरे ख्वाजा के घर आज रंग है, आज भी न सिर्फ होली, बल्कि आम मौकों पर भी सुना जाता है। कहा जाता है कि जिस दिन अमीर खुसरो अपने पीर हजरत निजामुद्दीन औलिया के शिष्य बने, वो दिन होली का ही था। उस दौरान ही उन्होंने औलिया की तारीफ में आज रंग है… लिखा था। खुसरो ने अपनी मां के सामने औलिया की तारीफ में राग बहार में गाया था। इतिहास के पहले धर्मनिरपेक्ष माने जाने वाले सूफी संत निजामुद्दीन औलिया ने सबसे पहले अपने मठ में होली का जश्न मनाया। इसके बाद से ये सूफी संतों का पसंदीदा त्योहार बन गया। आज भी होली सूफी कल्चर का हिस्सा है और हर तीर्थ पर सालाना जलसे के आखिरी रोज रंग पर्व मनाया जाता है। हालांकि मुगलिया सल्तनत के खात्मे के साथ होली पर हिंदू-मुस्लिमों के इकट्ठा होने और साथ रंग खेलने का रिवाज कम होता चला गया। लेकिन आज भी राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर होली के गीत या फाग गाए जाते हैं।
————–खुसरो ने लिखा……. ‘हालात-ए कन्हैया’ ———–
आज रंग है, ऐ मा रंग है री, मोरे महबूब के घर रंग है री।
मोहे पीर पायो निजामुद्दीन औलिया, जब देखो मोरे संग है री।
हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में अमीर खुसरो की यह रचना अदबो-एहतराम के साथ गाई जाती है। सिर्फ अमीर खुसरो ही नहीं बल्कि कई सूफी संतों और शायरों-कवियों ने होली पर गीत, गजल, ठुमरी और शायरी लिखी है। हजरत निजामुद्दीन औलिया के मुरीद, शायर, प्रसिद्ध सूफी संत और कवि अमीर खुसरो ने सूफी मत परंपरा से बसंत और होली का त्योहार मनाने के रिवाज की शुरूआत की। कहा जाता है कि एक बार हजरत निजामुद्दीन को भगवान कृष्ण ने सपने में दर्शन दिए। तब उन्होंने खुसरो को बुलाकर श्रीकृष्ण पर हिंदवी जोकि उस समय की लोक भाषा थी, उस पर दीवान लिखने को कहा। तब खुसरो ने हजरत के लिए ‘हालात-ए कन्हैया’ नामक हिंदवी में दीवान लिखा। इसमें खुसरो ने श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन के साथ होली गीत भी लिखे और इन्हीं गीतों को गाकर वे हजरत के साथ होली खेला करते थे। हालात-ए-कन्हैया अमीर खुसरो द्वारा रचित एक महत्वपूर्ण साहित्यिक कृति है, जिसमें उन्होंने श्री कृष्ण की जीवनी और महिमा का वर्णन किया है। यह रचना खुसरो की साझी संस्कृति (गंगा-जमुनी तहजीब) के प्रति प्रेम और कृष्ण के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाती है। इसमें कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी लीलाओं का विवरण हिंदी और फारसी मिश्रित भाषा में मिलता है। यह रचना भारतीय संस्कृति में मुस्लिम कवियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के चित्रण की एक मिसाल है। इसमें अमीर खुसरो ने अपनी विशिष्ट शैली का प्रयोग करते हुए कृष्ण की लीलाओं को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया है।
गंज शकर के लाल निजामुद्दीन चिश्त नगर में फाग रचायो,
ख्वाजा निजामुद्दीन, ख्वाजा कुतुबुद्दीन प्रेम के रंग में मोहे रंग डारो
सीस मुकुट हाथन पिचकारी, मोरे अंगना होरी खेलन आयो,
खेलो रे चिश्तियो होरी खेलो, ख्वाजा निजाम के भेस मे आयो।
आज रंग है ए मां, रंग है री
मेरे ख्वाजा के घर रंग है री
सजन गिलावरा इस आंगन में
मैं पीर पायो निजामुद्दीन औलिया
गंज शकर मोरे संग है री…
अमीर खुसरो लिखते हैं…………….
शाह निजाम के रंग में,
कपड़े रंग के कुछ न होत है,
या रंग में तन को डुबोया री.
धरती अंबर घूम रहे हैं, बरस रहा है रंग।
खेलो चिश्तियों होली खेलो, ख्वाजा निजामुद्दीन के संग।।
रैनी चढ़ी रसूल की तो सो रंग मौला के हाथ।
जिनके कपड़े रंग दियो सो धन-धन वा के भाग।।
शायर नज़ीर अकबराबादी होली पर कहते हैं………..
जब फागुन रंग झमकते हों, तब देख बहारें होली की
और दफ (चंग) के शोर खड़कते हों, तब देख बहारें होली की।
परियों के रंग दमकते हों, तब देख बहारें होली की
खम शीश-ए-जाम छलकते हों,तब देख बहारें होली की।
शकील बदायुनी की कलम से…………….
(मदर इण्डिया फिल्म में गाने के रूप में)
होली आई रे कन्हाई
रंग छलके
सुना दे जरा बांसुरी
बरसे गुलाल, रंग मोरे अंगनवा
अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा।
नवाब वाजिद अली शाह की होली पर लिखी ठुमरी खासी लोकप्रिय है। वो लिखते हैं……..
मोरे कान्हा जो आए पलट, अबके होली मै खेलूंगी डट के
पीछे मै चुपके से जा के, रंग दूंगी उन्हें भी लिपट के।
अंतिम मुगल बादशाह जफर ने ब्रजभाषा में होली के गीत भी लिखे,
क्यों मो पै रंग की मारी पिचकारी।
देखो कुंवर जी दूंगी मैं गारी।।
बहुत दिनन पे हाथ लगे हो, कैसे जाने दूं।
मैं पगवा तो सौं हाथ पकड़ कर लूं।

रिपोर्ट -मुस्ताअली बोहरा
अधिवक्ता एवं लेखक
भोपाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 22 at 13.36.47 1

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना

April 22, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 09.05.44 1

उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।

April 22, 2026
WhatsApp Image 2026 04 21 at 18.50.31 1

जनदर्शन: कलेक्टर ने आमजनों से रूबरू होकर सुनी मांगें एवं समस्याएं

April 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026693
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026532
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026527
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026505
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 22 at 13.36.47 1 क्षेत्रीय खबर

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना

By PolicewalaApril 22, 20260

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना 49 श्रद्धालु…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 22 at 09.05.44 1

उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।

April 22, 2026
d27bfc92 e9b8 4575 8649 9d10724de84d

दुर्ग पुलिस ने फूंका सामुदायिक पुलिसिंग का शंखनाद, ‘पुलिस जन मित्र योजना’ से सुदृढ़ होगी शहर की सुरक्षा

April 21, 2026
9e63c05e 775e 4486 a801 79f0b44e4740

दुर्ग पुलिस की पहल: कुरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों को अवैध हथियारों व नशीली दवाओं की तस्करी रोकने का दिया प्रशिक्षण

April 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 22 at 13.36.47 1

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना

April 22, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 09.05.44 1

उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।

April 22, 2026
Visitors
1585172
This Month : 41988
This Year : 157089
Total Users : 1159409
Views Today : 1032
Total views : 5463683
Who's Online : 11
Server Time : 2026-04-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.