कांकेर।  श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में संचालित उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने ग्राम पीव्ही-82 विजय नगर में घेराबंदी कर अमित साहा (32 वर्ष) को स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 18 J 8172 से 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2950 नग शराब, कुल 265.500 लीटर, कीमत ₹1.18 लाख, ₹50 हजार नगद, स्कार्पियो वाहन और मोबाइल फोन जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version