Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
d3fe7ef0 ceb0 43d9 b789 fbbf117ed5f2

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने सोशल मीडिया विभाग की अहम बैठक संपन्न

September 21, 2026
0e7fb6fc df78 42ff 87d7 f8c05886281b

लैक स्पॉट पर अब दिखेंगे रेडियम और संकेतक बोर्ड, सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त

September 21, 2026
89db424d 0539 40ab a54e e6dc775e561c

राइस्टकुला स्कूल, सतना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने सोशल मीडिया विभाग की अहम बैठक संपन्न
  • लैक स्पॉट पर अब दिखेंगे रेडियम और संकेतक बोर्ड, सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त
  • राइस्टकुला स्कूल, सतना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक
  • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश
  • गणेशोत्सव और झांकी को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस का विशेष अभियान, 181 लोगों पर कार्रवाई
  • गणपति महोत्सव पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, चार दिन तक महंगी जांचें होंगी निःशुल्क
  • से गिरफ्तार, 46 लाख के जेवर पहले ही बरामद
  • VB-GRAMG योजना को ‘ठेंगा’! श्मशान घाट की सीसी रोड में मशीनों से काम, मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने का आरोप
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - जर्जर स्कूल भवन में 58 बच्चों का भविष्य दांव पर! एक कमरे में सिमटी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई
क्षेत्रीय खबर

जर्जर स्कूल भवन में 58 बच्चों का भविष्य दांव पर! एक कमरे में सिमटी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई

PolicewalaBy PolicewalaAugust 12, 2026No Comments97 Views
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.57.30

 

बार-बार गुहार के बाद भी नहीं जागा शिक्षा विभाग, पंचायत और पालकों की चिंता अनसुनी; मांग पूरी नहीं हुई तो तालाबंदी की चेतावनी

 

गरियाबंद। ग्राम पंचायत मैनपुर-2 के आश्रित ग्राम कांटीदादर के प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति ने शिक्षा व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है और 58 बच्चों की दर्ज संख्या के बावजूद कक्षा पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई अतिरिक्त भवन के महज एक कमरे में संचालित हो रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जिस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों के भविष्य को अंधकार से उजाले की ओर ले जाना है, वही व्यवस्था उन्हें असुविधा और असुरक्षा के साये में शिक्षा लेने को मजबूर क्यों कर रही है?

 

ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि विद्यालय भवन की स्थिति को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन और शिकायतों के बीच समस्या जस की तस बनी हुई है।

 

पंचायत ने भी लगाई गुहार, फिर भी विभाग बेखबर

 

ग्राम पंचायत की उपसरपंच सुनीता देवांगन ने बताया कि पंचायत की ओर से भी विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार जानकारी दिए जाने के बाद भी शिक्षा विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

 

उपसरपंच की बात व्यवस्था की उस तस्वीर को सामने लाती है, जहां समस्या स्थानीय स्तर से निकलकर अधिकारियों की चौखट तक पहुंचती तो है, लेकिन समाधान की चौखट तक पहुंचते-पहुंचते शायद सरकारी फाइलों की धूल में दब जाती है।WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.57.31

 

दो बच्चों के भविष्य को लेकर पालक पुकेश साहू चिंतित

 

वहीं पालक पुकेश कुमार साहू ने अपने अध्ययनरत दो बच्चों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि जिस स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, वहां जर्जर भवन और एक कमरे में कई कक्षाओं के संचालन की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

 

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर समय रहते विद्यालय की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका है। पालकों की चिंता केवल भवन की मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण मिले, जहां वे बिना भय और परेशानी के पढ़ाई कर सकें।WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.57.32

 

एक कमरे में पांच कक्षाएं—शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल

 

कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाना अपने आप में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर चुनौती है। अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों की अलग-अलग शैक्षणिक जरूरतें हैं, ऐसे में एक कमरे में पूरी व्यवस्था संचालित होने से पढ़ाई की गुणवत्ता और बच्चों के सीखने की क्षमता दोनों प्रभावित होने की आशंका है।

 

विडंबना देखिए—बच्चों को भविष्य बनाने के लिए स्कूल भेजा जा रहा है, लेकिन स्कूल की बदहाली ही उनके भविष्य की राह में रोड़ा बन गई है।

 

पालकों का अल्टीमेटम—मांग पूरी नहीं हुई तो तालाबंदी

 

लगातार अनदेखी से नाराज पालकों ने अब दो टूक चेतावनी दी है कि यदि विद्यालय भवन की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे स्कूल भवन में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।

 

अब सवाल शिक्षा विभाग से है—क्या 58 बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए भी किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है? पंचायत और पालकों द्वारा बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद यदि कार्रवाई नहीं होती, तो फिर सरकारी योजनाओं और शिक्षा के बड़े-बड़े दावों का लाभ आखिर इन ग्रामीण बच्चों तक कब पहुंचेगा?

 

कांटीदादर के नौनिहाल पूछ रहे हैं—हमारे भविष्य की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

अब जरूरत आश्वासन की नहीं, बल्कि जर्जर भवन के स्थान पर सुरक्षित भवन और बच्चों के लिए समुचित अध्ययन व्यवस्था की है।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 21 at 18.33.31

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 21 at 18.00.50

गणेशोत्सव और झांकी को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस का विशेष अभियान, 181 लोगों पर कार्रवाई

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 21 at 15.47.44 1

गणपति महोत्सव पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, चार दिन तक महंगी जांचें होंगी निःशुल्क

September 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026886
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026744
Don't Miss
d3fe7ef0 ceb0 43d9 b789 fbbf117ed5f2 Policewala

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने सोशल मीडिया विभाग की अहम बैठक संपन्न

By PolicewalaSeptember 21, 20261

डिजिटल प्लेटफॉर्म को बनाया जाएगा अभियान की प्रभावी आवाज, कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बनी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
0e7fb6fc df78 42ff 87d7 f8c05886281b

लैक स्पॉट पर अब दिखेंगे रेडियम और संकेतक बोर्ड, सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त

September 21, 2026
89db424d 0539 40ab a54e e6dc775e561c

राइस्टकुला स्कूल, सतना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 21 at 18.33.31

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश

September 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
d3fe7ef0 ceb0 43d9 b789 fbbf117ed5f2

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने सोशल मीडिया विभाग की अहम बैठक संपन्न

September 21, 2026
0e7fb6fc df78 42ff 87d7 f8c05886281b

लैक स्पॉट पर अब दिखेंगे रेडियम और संकेतक बोर्ड, सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त

September 21, 2026
Visitors
1896898
This Month : 42273
This Year : 468815
Total Users : 1471135
Views Today : 3032
Total views : 6129795
Who's Online : 12
Server Time : 2026-09-21
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.