जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 123 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 28 स्थायी वारंटी और 95 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में 24-25 मई 2026 की रात संचालित इस विशेष अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। राजपत्रित अधिकारियों ने पुलिस बल को ब्रीफ कर अलग-अलग इलाकों में रवाना किया। मुखबिर तंत्र, साइबर सेल और नाकाबंदी की मदद से पुलिस ने दबिश देकर वारंटियों की धरपकड़ की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
चौरई थाना सबसे आगे
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सबसे अधिक वारंट तामील करने में चौरई थाना अव्वल रहा। एसडीओपी चौरई श्रीमती भारती जाट के नेतृत्व में थाना चौरई पुलिस ने 4 स्थायी और 20 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
वहीं मोहखेड़ थाना पुलिस ने 4 स्थायी और 6 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 10 वारंटियों को पकड़ा। अमरवाड़ा में एसडीओपी श्रीमती कल्याणी बरकड़े के नेतृत्व में पुलिस ने 3 स्थायी और 7 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 10 वारंटियों की गिरफ्तारी की।
पुलिस अधीक्षक ने सर्वाधिक वारंट तामीली करने वाली टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।
गुंडा बदमाशों और कबाड़ियों की सघन चेकिंग
अभियान के दौरान पुलिस ने 102 गुंडा बदमाश, 81 निगरानी बदमाश, 2 जिला बदर आरोपी, 1 जेल से रिहा आरोपी तथा 43 कबाड़ियों की सघन जांच की। पुलिस ने इन सभी का रिकॉर्ड अपडेट कर थाना रोजनामचा में इंद्राज किया।
इसके साथ ही विगत दिनों से गुम हुए 8 लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया गया।
अवैध शराब पर भी सख्ती
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। जिलेभर में 51 लोगों से करीब 300 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
लगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर बदमाशों की जानकारी ली और उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला NEWS अमित मिश्रा
Trending
- बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब
- बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा
- डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
- डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
- देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी
- धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
- महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
- बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।
