रायपुर/कवर्धा/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को अब कई जिलों की तहसीलों में तेजी से विस्तार मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण के साथ यह अभियान जन-जन तक पहुंचता जा रहा है।
इसी कड़ी में सहसपुर लोहारा (जिला कबीरधाम/कवर्धा), दाढ़ी तहसील (जिला बेमेतरा) एवं देवकर तहसील (जिला बेमेतरा) में अभियान के तहत महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर प्रत्येक क्षेत्र में 21 सदस्यों की सक्रिय टीम का गठन किया गया, जो स्थानीय स्तर पर अभियान को गति देने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। टीमों ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” से जोड़ेंगे और गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाएंगे।
अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। इस दौरान आम नागरिकों और गो भक्तों से बड़ी संख्या में समर्थन प्राप्त हुआ तथा उनसे हस्ताक्षर (साइन) भी करवाए गए। इससे यह स्पष्ट है कि समाज में इस अभियान के प्रति लगातार उत्साह और समर्थन बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गौ संरक्षण के इस पवित्र कार्य को सफल बनाया जा सके।
— प्रवीण शर्मा की विशेष रिपोर्ट
Trending
- जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल
- सिवनी विधानसभा के प्रभारी बने देवेंद्र पटेल
- 1 मई से विकासखंड घंसौर में (आरोह) 2026 समर कैंप खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ
- छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का गरियाबंद जिले का औचक निरीक्षण
- छिंदवाड़ा: आबकारी की शहर में ढाबों पर लगातार कार्यवाही जारी, शराबियों को भगाया और प्रकरण किए दर्ज
- गाडरवारा में आज मजदूर दिवस पर एन.टी.पी.सी. श्रमिक सभा ने किया श्रम शक्ति का सम्मान
- धमतरी में आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का स्ट्राइक; बग्गा बार के पीछे से दो बुकी गिरफ्तार
- पुरुषोत्तम पांडेय ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 3000 करने की मांग की
