Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 26 at 11.05.17

छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त

July 26, 2026
69d3eff8 02ab 411b a28a 674fb839a8c4

प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ

July 25, 2026
9b4ffdce 67d7 4056 838c cc849999020d

वाहन की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला शातिर चोर और अपचारी बालक गिरफ्तार, चंद घंटों में 61,300 रुपये बरामद

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त
  • प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ
  • वाहन की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला शातिर चोर और अपचारी बालक गिरफ्तार, चंद घंटों में 61,300 रुपये बरामद
  • सुकमा पुलिस कप्तान ने संभाला मोर्चा: संवेदनशील कैंपों का जायजा ले बच्चों को बांटे चॉकलेट, ग्रामीणों से की सीधी बात
  • नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नए बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक, दमुआ पुलिस और अनुष्का फाउंडेशन ने मिलकर किया आयोजन
  • चौकी निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने बाला फ़रार आरोपी को गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल
  • चौकी निवार थाना माधवनगर के द्वारा ऑटो चालक से शराब के लिए पैसे मांगने ब मारपीट करने बाला गिरफ्तार
  • रायपुर में 12 घंटे के भीतर लूट का आरोपी गिरफ्तार, 84 हजार रुपये बरामद
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।
Policewala

चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।

PolicewalaBy PolicewalaJune 28, 2026No Comments25 Views
WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.38.54

*चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।*

 

 

*स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल बोले— सुबह 9 से रात 9 बजे तक सप्ताह के सातों दिन मिलेगी डायलिसिस सेवा, जल्द शुरू होंगे सीटी स्कैन और अटल आरोग्य लैब।*

 

 

चिरमिरी – एमसीबी – 

 

जिला अस्पताल चिरमिरी में  स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 5 बिस्तरीय अत्याधुनिक डायलिसिस इकाई तथा नवीन प्रथम तल स्थित 30 बिस्तर कक्ष का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी क्षेत्र के लोगों को अब डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में शीघ्र ही सीटी स्कैन मशीन जो 8 करोड़ रुपये की लागत से, अटल आरोग्य लैब तथा तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी शुरू की जाएगी। साथ ही डॉक्टरों के लिए 30 आवासीय क्षमता वाली 9 ब्लॉक की आधुनिक डॉक्टर कॉलोनी का निर्माण तेजी से जारी है, जिसका उद्घाटन अगले वर्ष जून तक प्रस्तावित है।WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.38.55 1

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व विधायक दीपक पटेल की डायलिसिस सुविधा के अभाव में हुई असमय मृत्यु ने उन्हें इस दिशा में कार्य करने का संकल्प दिया था। आज उसी संकल्प का परिणाम है कि चिरमिरी में डायलिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो सकी है।WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.38.55

 

उन्होंने अस्पताल की प्रगति के आंकड़े भी साझा किए। बताया कि पहले अस्पताल में केवल 4 डॉक्टर, 7 नर्सें और 20 से कम कर्मचारी थे, जबकि वर्तमान में 12 विशेषज्ञ चिकित्सक, 75 नर्सें तथा लगभग 140 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। पहले जहां प्रतिदिन 35 मरीजों की ओपीडी होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 350 तक पहुंच गई है। भर्ती मरीजों की संख्या भी पहले 10 के आसपास रहती थी, जो अब बढ़कर 65 से 70 प्रतिदिन हो गई है।

 

उन्होंने भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि चिरमिरी में 100 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 100 बिस्तरों का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य अधोसंरचना विकसित की जाएगी। साथ ही भूकभूकी रोड का डबल लेन निर्माण, पौड़ी-गेल्हापानी बाईपास तथा नई रेल परियोजना के अंतर्गत चिरमिरी, पाराडोल में स्टेशन और मनेंद्रगढ़ में रेल स्टॉपेज जैसी योजनाएं भी क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी।

 

*महापौर ने जताया आभार*

 

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से चिरमिरी को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। पहले डायलिसिस के लिए मरीजों और उनके परिजनों को दूसरे शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय, धन और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होने से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

*सिविल सर्जन ने बताई आगामी योजनाएं*

 

कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही अटल आरोग्य लैब, सीटी स्कैन सुविधा तथा आगामी दो माह में नई ऑपरेशन थिएटर सेवाएं शुरू करने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

 

*ये रहे उपस्थित*

 

कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, सभापति संतोष सिंह, मनीष खटीक, राजकुमार बाधवान, रामौतार, प्रदीप सलूजा, नरेंद्र साहू, राजू नायक, बबलू शर्मा, बीएमओ खड़गवां मनीष प्रताप सिंह, सीएस चिरमिरी, सीएस मनेंद्रगढ़ डॉ स्वप्निल तिवारी, श्रीपत राय, काकू अरोरा, एल्डरमैन, महिला विंग की पदाधिकारी, अभय जायसवाल, पार्षद बाबी, पार्षद पूजा, पार्षद गंगा साहू, संजय जैन, जीवनदीप समिति के सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रतिमा बड़ात्या, एमआईसी सदस्य, सजल भट्टाचार्य, डॉ. गौतम विश्वास, पार्षद देवकरण सिंह, अरविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

69d3eff8 02ab 411b a28a 674fb839a8c4

प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ

July 25, 2026
9b4ffdce 67d7 4056 838c cc849999020d

वाहन की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला शातिर चोर और अपचारी बालक गिरफ्तार, चंद घंटों में 61,300 रुपये बरामद

July 25, 2026
3d715c71 3294 4d57 a629 baa932e94656

सुकमा पुलिस कप्तान ने संभाला मोर्चा: संवेदनशील कैंपों का जायजा ले बच्चों को बांटे चॉकलेट, ग्रामीणों से की सीधी बात

July 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026837
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026762
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 26 at 11.05.17 देश

छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त

By PolicewalaJuly 26, 202623

शहर के कुंडीपुरा थाना अंतर्गत गांधी गंज जैन मंदिर के पास कोचिंग सेंटर की…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
69d3eff8 02ab 411b a28a 674fb839a8c4

प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ

July 25, 2026
9b4ffdce 67d7 4056 838c cc849999020d

वाहन की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला शातिर चोर और अपचारी बालक गिरफ्तार, चंद घंटों में 61,300 रुपये बरामद

July 25, 2026
3d715c71 3294 4d57 a629 baa932e94656

सुकमा पुलिस कप्तान ने संभाला मोर्चा: संवेदनशील कैंपों का जायजा ले बच्चों को बांटे चॉकलेट, ग्रामीणों से की सीधी बात

July 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 26 at 11.05.17

छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त

July 26, 2026
69d3eff8 02ab 411b a28a 674fb839a8c4

प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ

July 25, 2026
Visitors
1777514
This Month : 48454
This Year : 349431
Total Users : 1351751
Views Today : 1308
Total views : 5847429
Who's Online : 3
Server Time : 2026-07-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.