जिला पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल व योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी ओमन कुमार तारम (25 वर्ष, निवासी साल्हेभाट, बालोद) को अपराध दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की बहन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ओमन कुमार ने 22 जून को नाबालिग को चारामा बस स्टेशन बुलाया और वहां से अपनी नानी के घर ग्राम दुखचेरा (गुरूर) ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद 24 जून को वह पीड़िता को ग्राम पुरी के पास छोड़कर भाग निकला। शिकायत दर्ज होते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर, पीएसआई हेमंत मारगिया, सउनि सागर निषाद और महिला प्रधान आरक्षक ज्योति मिश्रा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
- सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,
- सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार







