Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.57.49

धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

October 24, 2026
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.48.06

महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।

October 24, 2026
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.09.24

बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  • महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
  • बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 3,500 क्षतिग्रस्त पेड़ों को बचाने की मुहिम, कर्नाटक से पहुंचे ‘ट्री डॉक्टर’ विजय निशांत
  • विकसित भारत युवा संसद के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 15 शिकायतों का किया निराकरण
  • नई अफीम नीति पॉलिसी घोषित हुवी ।
  • बरगी के निगरी गांव में जातिगत भेदभाव और धमकी के आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार –
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
Policewala

कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 13, 2026No Comments2 Views
836a0d73 5b95 417d 8535 09456ca53b78

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

शहपुरा में गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग, गांव-गांव सजने लगे पंडाल; बाजार में बढ़ी चहल-पहल

शहपुरा। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। इससे पहले रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने का सिलसिला जारी रहा। कहीं मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक स्वरूप देने में जुटे रहे तो कहीं युवा पंडालों की साज-सज्जा में व्यस्त नजर आए।

गणेशोत्सव को लेकर शहपुरा का बाजार भी गुलजार हो गया है। नगर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रविवार को आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में गणेश उत्सव समितियों के सदस्य और श्रद्धालु प्रतिमाएं खरीदने शहपुरा पहुंचे। इसके चलते प्रतिमा विक्रय स्थलों और बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

छोटे से लेकर विशाल स्वरूप में सजे बप्पा

मूर्तिकारों ने इस बार भी भगवान श्री गणेश की छोटे-बड़े आकार और अलग-अलग स्वरूपों वाली आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की हैं। स्थापना से एक दिन पहले मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। रंग-रोगन, मुकुट, आभूषण और अन्य सजावट के जरिए प्रतिमाओं को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। वहीं गणेश उत्सव समितियां अपनी पसंद और पंडाल के अनुरूप प्रतिमाओं की खरीदारी कर रही हैं।

गांव-गांव सजने लगे गणेश पंडाल

ग्रामीण अंचलों में भी गणेशोत्सव का उत्साह दिखाई देने लगा है। विभिन्न गांवों में गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडाल तैयार कर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विशेषकर युवा वर्ग में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। पंडालों में प्रकाश व्यवस्था, सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को प्रतिमा स्थापना के बाद पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज की भी रौनक

इस बार गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज का पर्व भी होने से बाजार की रौनक और बढ़ गई है। गणेश प्रतिमाओं के साथ पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। हरतालिका तीज को लेकर महिलाएं भी पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

सोमवार को शुभ मुहूर्त में घरों और सार्वजनिक पंडालों में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही शहपुरा नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच गणेशोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.09.24

बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।

October 24, 2026
1f7b699c 254b 47d6 818b 4af88cc6392a

विकसित भारत युवा संसद के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

October 24, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 20.51.32 1

गरियाबंद पुलिस की जन चौपाल: ग्रामीणों से सीधा संवाद, सुरक्षा के लिए CCTV लगाने की अपील

October 23, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,289
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026761
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.57.49 क्षेत्रीय खबर

धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

By PolicewalaOctober 24, 20261

धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.48.06

महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।

October 24, 2026
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.09.24

बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।

October 24, 2026
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.04.26

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 3,500 क्षतिग्रस्त पेड़ों को बचाने की मुहिम, कर्नाटक से पहुंचे ‘ट्री डॉक्टर’ विजय निशांत

October 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.57.49

धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

October 24, 2026
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.48.06

महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।

October 24, 2026
Visitors
1985830
This Month : 67054
This Year : 557747
Total Users : 1560067
Views Today : 3513
Total views : 6329945
Who's Online : 17
Server Time : 2026-10-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.