Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 25 at 11.43.45

*वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA*

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 09.20.35 1

*दमुआ :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ…*

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 08.19.12

*खेत तालाब निर्माण में अनियमितता के आरोप मजदूरी और सामग्री भुगतान पर उठे सवाल ग्राम पंचायत बरतरा का मामला* 

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • *वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA*
  • *दमुआ :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ…*
  • *खेत तालाब निर्माण में अनियमितता के आरोप मजदूरी और सामग्री भुगतान पर उठे सवाल ग्राम पंचायत बरतरा का मामला* 
  • *स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम तेवरी से चोरी हुई मोटर साइकिल को किया को किया बरामद*
  • *ग्राम पंचायत चादनखेड़ा में भ्रष्टाचार के आरोप, फर्जी बिलिंग और विकास कार्यों पर उठे सवाल*
  • JAC प्रमाण पत्र सुधार के लिए उमड़ी भीड़, छात्रों ने बढ़ाने की मांग की अंतिम तिथि
  • छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ
  • मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान संघ की हुई मासिक बैठक, बिजली, सिंचाई और खाद व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
Policewala

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान संघ की हुई मासिक बैठक, बिजली, सिंचाई और खाद व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

PolicewalaBy PolicewalaMay 14, 2026No Comments36 Views
df4c0d3e 60ba 48f8 b700 d8c3f121591b

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से पहुंचे किसान प्रतिनिधियों ने कृषि, सिंचाई, बिजली, पशुपालन, राजस्व और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए विभिन्न विभागों के समक्ष सुझाव एवं मांगें रखीं।

बैठक में कृषि विभाग से खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए मक्का, धान, अरहर, सोयाबीन, कोदो-कुटकी सहित अन्य बीजों की पर्याप्त उपलब्धता 15 जून तक सुनिश्चित करने और वर्षा पूर्व किसानों को वितरण कराने की मांग की गई। किसानों ने धान एवं गेहूं उपार्जन सीमा बढ़ाने, सिंचित भूमि की सही गिरदावरी दर्ज करने तथा फसल कटाई प्रयोगों में किसान संघ के प्रतिनिधियों को शामिल करने की बात कही। साथ ही खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और लंबित अनुदान राशि किसानों के खातों में जमा कराने की मांग भी उठी।

उद्यानिकी विभाग से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु स्थायी ढांचों की संख्या बढ़ाने, कृषि उपकरणों की मूल्य विसंगतियों में सुधार तथा कृषक भ्रमण योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सालयों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता एवं समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जाहिर की। विद्युत विभाग से कम वोल्टेज वाले ट्रांसफार्मरों को बदलने, ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर विद्युत लाइनों का सुधार करने तथा जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने की मांग की गई। किसानों ने 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने और शहपुरा एवं मेंहदवानी क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई।

जल संसाधन विभाग से जिले के बांधों और नहरों की समय पर मरम्मत, गेट सुधार तथा खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने की मांग रखी गई। समनापुर, भाजीटोला, मोहदा एवं चैरा जलाशयों से संबंधित समस्याओं को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।

पीएचई विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजनाओं में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की शिकायत करते हुए बंद पड़ी नल-जल योजनाओं की जांच एवं सुधार की मांग की गई। सहकारी बैंक एवं सहकारिता विभाग से पासबुक प्रिंटिंग, ऋण जमा प्रक्रिया और नवीन लेम्पस संचालन व्यवस्था में सुधार लाने की आवश्यकता बताई गई।

राजस्व विभाग से सीमांकन, गिरदावरी सुधार, फौती नामांतरण, सार्वजनिक भूमि संरक्षण और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। किसानों ने खेतों के पारंपरिक रास्तों को नक्शों में दर्ज करने तथा राजस्व जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही।

वन विभाग के समक्ष जंगली जानवरों से फसल नुकसान पर मुआवजा देने एवं फेंसिंग पर 80 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा रेट सूची प्रदर्शित नहीं करने तथा किसानों के शोषण का मुद्दा भी बैठक में उठा।

इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी में कृषि महाविद्यालय खोलने, सभी विभागीय कार्यालयों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा बिलगांव जलाशय परियोजना में ब्लास्टिंग से प्रभावित ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति देने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। किसानों ने भारतीय किसान संघ की बैठक प्रत्येक दो माह में नियमित रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित करने की मांग की।

बैठक में कृषि उपसंचालक संजय जोशी, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग एच.पी. शुक्ला, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम, विपणन प्रमुख खिलपत सिंह गौतम सहित विभिन्न तहसीलों के किसान प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
IMG 20260622 WA1704

5 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,207
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026818
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026747
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026609
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 25 at 11.43.45 क्षेत्रीय खबर

*वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA*

By PolicewalaJune 25, 20261

प्रभुपाल चौहान  उत्तर प्रदेश *वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 25 at 09.20.35 1

*दमुआ :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ…*

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 08.19.12

*खेत तालाब निर्माण में अनियमितता के आरोप मजदूरी और सामग्री भुगतान पर उठे सवाल ग्राम पंचायत बरतरा का मामला* 

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 08.23.36 2

*स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम तेवरी से चोरी हुई मोटर साइकिल को किया को किया बरामद*

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 25 at 11.43.45

*वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA*

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 09.20.35 1

*दमुआ :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ…*

June 25, 2026
Visitors
1717745
This Month : 45610
This Year : 289662
Total Users : 1291982
Views Today : 842
Total views : 5719470
Who's Online : 7
Server Time : 2026-06-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.