सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सतना जिले में रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के मौहारी-कटरा मंडल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र ककलपुर में ‘आंगन का मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार ने सहभागिता की।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया तथा बच्चों को टॉफी, बिस्किट एवं फल वितरित किए गए। श्रीमती परिहार ने मातृशक्ति एवं हितग्राहियों से संवाद कर बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वस्थ भविष्य के लिए सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।
Trending
- बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब
- बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा
- डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
- डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
- देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी
- धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
- महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
- बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।
