अखिलेश दहिया ने संभाली कुठला थाने की कमान, ग्रहण किया पदभार
कटनी। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक अखिलेश दहिया ने कुठला थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया।
नवनियुक्त थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक जनहितैषी एवं पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर न्याय और सुरक्षा मिल सके। थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
जितेंद्र मिश्रा कटनी
Trending
- कांकेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में विद्युत तार चोरी मामले का सफल खुलासा
- अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
- सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के लिए निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार वापसी: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- प्रकृति की परीक्षा भी नहीं डिगा सकी आस्था, “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद
- 10 कार्यवाहक/उप निरीक्षकों को मिली पदोन्नति – एसपी श्री कृष्ण लालचंदानी ने लगाए स्टार
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…
- सरकंडा में प्रोफेशनल चोरी: निर्माण का फायदा उठाकर दुकान साफ, चोर सीसीटीवी भी साथ ले गए







