- जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
- रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
- सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
- उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद
- लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:
- विकसित भारत के संकल्प को लेकर रेमड़ा पहुँचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत जनता से किया सीधा संवाद
- रायपुर में युवाओं की अनोखी पहल — अंबेडकर जयंती अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम सफल
- अंतिम विदाई में मानवता की मिसाल: अखिल सिंधवानी ने जाते-जाते दो चेहरों पर बिखेरी रोशनी
Author: policewala
छिंदवाड़ा में कांग्रेस और भाजपा में टकराव की स्थिति ,भाजपा द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के मद्दे नजर पुलिस की जबरदस्त नाकाबंदी ,तमाम बेरिगेटिंग तोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस भवन , पुलिस ने तितर बितर करने के लिए के लिए हल्का बल प्रयोग किया छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छिंदवाड़ा में कांग्रेस भवन के घेराव के ऐलान के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रस्तावित घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कांग्रेस भवन के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।…
कांकेर। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देश और एएसपी श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में जिले के 15 महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में ‘शिकायत पेटी’ (SHe Box) स्थापित की गई हैं। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे (IUCAW) और सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण में शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बिना अपनी पहचान उजागर किए गोपनीय रूप से शिकायत दर्ज कराने या अपराधियों की सूचना देने की सुविधा प्रदान करना…
दुर्ग। समाज में सुरक्षा, अनुशासन और जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा शनिवार को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के श्रीराम मैदान में एक वृहद ‘सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पद्मश्री शमशाद बेगम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में खुर्सीपार, छावनी, जामुल, कुम्हारी और पुरानी भिलाई क्षेत्र की 400 से अधिक महिला कमांडो ने हिस्सा लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।प्रशिक्षण सत्र के दौरान SDRF की टीम ने महिला कमांडो को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाए। इसमें सड़क दुर्घटना,…
रायपुर | राजधानी में नशामुक्त अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के साथ मिलकर एक प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 14.613 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी…
धमतरी। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खुद को सीआईडी (CID) अधिकारी बताकर आम जनता पर धौंस जमाने वाले एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टोल टैक्स बचाने और अवैध लाभ लेने के लिए फर्जी पहचान पत्र और अपनी स्कार्पियो गाड़ी पर विशिष्ट पदनाम का बोर्ड लगाकर घूम रहा था।पुलिस अधीक्षक धमतरी के कड़े निर्देशों के बाद जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इसी कड़ी में 21 फरवरी को मुखबिर…
रायपुर: राजधानी रायपुर में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प को दोहराते हुए सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा जनसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी कुबेर राठी एवं उनकी टीम ने अपनी सेवा का विस्तार करते हुए रायपुर के प्रमुख अस्पतालों—मेकाहारा, DKS और एम्स में भी नियमित भंडारा प्रसाद वितरण के नेक कार्य का श्रीगणेश किया है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजन और आयोजन स्टेशन रोड, नर्मदापारा स्थित प्राचीन सिद्ध सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में आज सुबह से ही भक्ति का माहौल…
रायपुर। राजधानी के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भांठागांव स्थित अवधपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने दो मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र ने गले में जीआई तार बांधकर छत से छलांग लगा दी, जिसके चलते मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की भयावहता को देखते हुए आसपास के निवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल…
पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लड़की की दस्तयाबी की गई। घटना का सक्षिप्त विवरण दिनांक 17.02.26 को ग्राम सास्गंपुर निवासी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी घर से बिना बताये कही चली गई जो प्राथी की रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 100/26 धारा 137(2) बीएनएस का…
शाजापुर – जनता बहुत उम्मीद से अपने जन प्रतिनिधियों को चुनकर लाती है । जनता चाहती है कि उनके चुने हुए जन प्रतिनिधि उनके क्षेत्र का विकास करें। जनता की इसी उम्मीद को पूरा करते हुए शाजापुर विधायक अरुण भीमावत द्वारा 2 करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। दुपाड़ा ग्राम पंचायत में बेरछा दुपाड़ा मार्ग से गणेश गेट दुपाड़ा तक सड़क निर्माण 1 किलोमीटर में 1 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपए एवं उप मंडी प्रांगण में 43लाख रुपए का लोकार्पण व अन्य कार्य का भूमि पूजन किया गया जिससे मुख्य अतिथि मंडल…
छिंदवाड़ा :गुटखा-सिगरेट एमआरपी से महंगे बेच रहे दुकानदार, प्रशासन खामोश छिंदवाड़ा में खुलेआम कालाबाजारी का आरोप, संयुक्त जांच अभियान चलाने की उठी मांग — जिला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुटखा, पान मसाला और सिगरेट की बिक्री को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दुकानदार पैकेट पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत वसूल रहे हैं, जिससे आम लोगों को अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार 10 रुपये का…













