Author: Policewala

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र के ढकरई गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोप है कि संघर्ष के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई और अवैध हथियारों से फायरिंग भी हुई। मृतक की पहचान पवन सिंह उम्र (32) पुत्र सुरेश सिंह राठौड़ के रूप में हुई है। घायलों में विनय सिंह (32), सुरजीत सिंह (35) पुत्रगण सुरेश सिंह राठौड़ और कल्लू सिंह (60) पुत्र भीकम सिंह शामिल हैं। ये सभी ढकरई गांव के निवासी हैं। मृतक…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि रायपुर, 21 अक्टूबर 2025//राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव

Read More