- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
Author: Policewala
चैत रामनवमी पर मां महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,*स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किए दर्शन एमसीबी, खड़गवां।चैत रामनवमी के पावन अवसर पर एमसीबी जिले के चनवारी डांड स्थित मां महामाया मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। नवरात्र के छठवें दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कंचन जायसवाल के साथ चनवारी डांड स्थित मां महामाया के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। चैत रामनवमी के अवसर पर मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। इस दौरान मंत्री दंपत्ति ने…
डिंडौरी मध्यप्रदेश दवा स्टॉक से लेकर वार्डों तक की जांच, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिए निर्देश डिंडौरी, 24 मार्च 2026 मंगलवार शाम कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने डिंडौरी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, वार्डों की स्थिति और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में लोक निर्माण विभाग द्वारा नाले में किए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति…
पन्ना मध्यप्रदेश आज के दौर में लोग किसी बड़े राजनेता से प्रभावित न होकर विचारधाराओं से अधिक प्रभावित हो रहे हैं जिस कारण पार्टी को भी मजबूती मिलती है। साथ ही अपने व्यवस्थित एवं अनुशासनित कार्यशैली से प्रभावित होकर युवा एडवोकेट आलिया खान ने भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।। अपने शब्दों मे आलिया खान ने बताया कि पार्टी की विचारधारा है और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा का जो व्यक्तित्व और विचारधारा है उससे प्रेरित होकर मैंने बीजेपी सदस्यता ग्रहण की है और साथ ही कि पार्टी को आगे बढ़ाने का भरपूर…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया शहपुरा मे महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना शहपुरा के अंतर्गत विद्यारंभ कार्यक्रम के तहत शहरी एवं ग्रामीण सेक्टरों की आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेश उत्सव समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल शिक्षा की ओर प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना रहा। शहरी शहपुरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर चुके बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ये प्रमाण पत्र…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन, एलडीएम रविशंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख मुद्दे जो जनसुनवाई में छाए रहे पेयजल योजना ठप, ग्रामीण परेशानग्राम चांदरानी माल के…
पारिवारिक विश्वास का कत्ल: बेटी ही निकली 74 लाख के गहनों की चोर, पुलिस ने बरामद किया 513 ग्राम सोना भिलाई। भिलाई भट्ठी पुलिस ने घरेलू चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही घर से लाखों के जेवरात पार कर दिए थे। प्रार्थी एम. नचैय्या की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी एम. श्यामला (26 वर्ष) को हिरासत में लिया, जिसने व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के लिए अपने परिवार के भरोसे का फायदा उठाते हुए लगभग 60 तोला सोना चोरी करने की बात स्वीकार की है। जांच के…
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: लैलूंगा में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य शासन के सख्त निर्देशों के पालन में तमनार से लेकर लैलूंगा विकासखंड तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला प्रशासन, पुलिस, कृषि, आबकारी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने लैलूंगा तहसील के ग्राम नवीन घटगांव और मुड़ागांव में छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती पकड़ी है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल…
भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर एडवोकेट आलिया खान ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता।।। पन्ना मध्यप्रदेश आज के दौर में लोग किसी बड़े राजनेता से प्रभावित न होकर विचारधाराओं से अधिक प्रभावित हो रहे हैं जिस कारण पार्टी को भी मजबूती मिलती है। साथ ही अपने व्यवस्थित एवं अनुशासनित कार्यशैली से प्रभावित होकर युवा एडवोकेट आलिया खान ने भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।। अपने शब्दों मे आलिया खान ने बताया कि पार्टी की विचारधारा है और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा का जो व्यक्तित्व और विचारधारा है उससे प्रेरित होकर मैंने…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया जनसुनवाई में नागरिकों की शिकायत, भाजपा मंडल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों पर नियमों की अनदेखी का आरोप, वैधानिक कार्रवाई की मांग बिना अनुमति तीन मंजिला मकान और सरकारी जमीन पर दुकान निर्माण का मामला गरमाया डिंडोरी/शहपुरा, 24 मार्च 2026 शहपुरा नगर परिषद में कथित अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में गंभीर शिकायत सामने आई। नगर के कुछ नागरिकों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन देकर आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र में कई जनप्रतिनिधि बिना अनुमति निर्माण कार्य कर नियम-कायदों को खुलेआम दरकिनार कर रहे हैं। शिकायत में इन निर्माण…
पन्ना विकास को लेकर नई दिल्ली में सक्रिय हुए विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट।। पन्ना मध्यप्रदेश पन्ना विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में देश के कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। भेंट के दौरान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के…













