Author: Policewala

रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी के नॉर्थ जोन में खाकी का मान बढ़ाने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आज का दिन गौरवशाली रहा। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर ने पुलिसिंग में उत्कृष्टता, समर्पण और जनसेवा की मिसाल पेश करने वाले जवानों को “कॉप ऑफ द मंथ” के सम्मान से नवाजा। प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम के साथ मिले इस प्रोत्साहन ने न केवल विभाग का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा की एक नई लकीर भी खींची है। इस सम्मान सूची में गुढ़ियारी थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एल. चंद्राकर का नाम विशेष गौरव के साथ उभरकर…

Read More

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना 49 श्रद्धालु विशेष रेल से करेंगे अयोध्या धाम की यात्रा, 21 से 24 अप्रैल तक रहेगा प्रवास एमसीबी/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चयनित श्रद्धालुओं का दल आज असीम उत्साह एवं श्रद्धा के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से आम नागरिकों को भगवान श्रीराम के जन्मस्थल के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार…

Read More

गरियाबंद। उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को हरि खाद (ग्रीन मैन्योर) के महत्व, उसके उपयोग एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से सन एवं ढैंचा फसल के माध्यम से भूमि की उर्वरता बढ़ाने, नाइट्रोजन की पूर्ति करने तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम…

Read More

दुर्ग। जिले की कानून व्यवस्था को आधुनिक और जन-हितैषी बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के नेतृत्व में थाना सुपेला और खुर्सीपार क्षेत्र से ‘पुलिस जन मित्र योजना’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह महत्वाकांक्षी योजना पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद की खाई को पाटने और आपसी विश्वास को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से लागू की गई है, जिससे सामुदायिक पुलिसिंग के सिद्धांतों को धरातल पर प्रभावी बनाया जा सके।इस योजना के अंतर्गत दुर्ग पुलिस ने नागरिकों को विभिन्न गंभीर विषयों पर जागरूक करने का…

Read More

दुर्ग: अवैध हथियारों और नशीली दवाओं के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में जिले के प्रमुख कुरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्सल के माध्यम से होने वाली अवैध तस्करी को रोकना और डिलीवरी सेवाओं को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना था।प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा और डीएसपी (क्राइम) यदुमणि सिदार ने प्रतिनिधियों को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट की बारीकियों से अवगत…

Read More

जनदर्शन: कलेक्टर ने आमजनों से रूबरू होकर सुनी मांगें एवं समस्याएं जाति प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश सभी प्रकरणों का समयबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए: कलेक्टर मुंगेली, 21 अप्रैल 2026// जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के तीनों विकासखंड मुंगेली, पथरिया और लोरमी से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचे, जहां 140 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।…

Read More

सुशासन तिहार कलेक्टर ने वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर दिया जोर जिले में 01 मई से 10 जून तक 24 जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन मुंगेली, 21 अप्रैल 2026//  कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 अप्रैल तक लंबित सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर…

Read More

सिलबट्टे के वार से बुझा घर का चिराग: दुर्ग में आपसी विवाद के बाद पत्नी बनी पति की कातिल ​भिलाई: दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह ने एक भयानक रूप ले लिया, जहाँ एक पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही सुहाग की हत्या कर दी। दुर्गा पारा, कैंप 02 में रहने वाले डोमन लाल साहू और उनकी पत्नी हीरामणि साहू के बीच रविवार की रात किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद के दौरान तैश में आकर हीरामणि ने पास रखे भारी सिलबट्टे से पति के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रहार इतना घातक…

Read More

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 72 लाख का गांजा जब्त, धमतरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई ​धमतरी: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस और वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिहावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सांकरा फॉरेस्ट नाके पर घेराबंदी कर एक कार से 127 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में महाराष्ट्र निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के कुशल निर्देशन में संपन्न…

Read More

सरवाड़/अजमेर फर्जी ई रवन्ना काटने पर खनिज विभाग ने करी कार्यवाही, दोनों कांटों को कराया बंद,  अधिक्षण खनिज अभियंता अजमेर जे के गुरूबक्षाणी के निर्देशन व सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार तँवर के निर्देशन में खनिज कार्य देश श्रवण सिंह मय बोर्डर होमगार्ड द्वारा कार्यवाही करते हुए केकड़ी से सरवाड़  मार्ग पर सुरजपुरा के पास दो टेलर खनिज ग्रेनाइट के बिना रवन्ना अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए तथा पुलिस थाना सरवाड़ की सुपुर्दगी में दिया गया इसी दौरान वाहन मालिक बलवीर सिंह चौधरी निवासी नागौर द्वारा चतुर्भुज लोहार नाम की लीज ग्राम मानखंड तहसील केकड़ी से भरकर…

Read More