- सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
- “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
Author: Policewala
शासकीय नाले की भूमि पर बनी “ग्रीन वैली” कॉलोनी, हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप शहडोल। ग्राम फतेहपुर, तहसील सोहागपुर स्थित खसरा क्रमांक 60/186 की शासकीय नाले की भूमि पर कथित अवैध कब्जा कर “ग्रीन वैली” नाम से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता सुमित दुबे द्वारा संभागायुक्त शहडोल एवं कलेक्टर शहडोल को शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायत में बताया गया है कि उक्त भूमि शासकीय नाले की होने के बावजूद भू-माफियाओं/कॉलोनाइजर द्वारा कब्जा कर कॉलोनी का निर्माण किया गया। वहीं, इस भूमि को लेकर वर्ष 2021 में माननीय उच्च न्यायालय,…
रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 3 रसूखदार सटोरिये गिरफ्तार रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अपराधियों और सट्टेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन हाई-प्रोफाइल सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शहर के चर्चित नाम नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज मामदानी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो महंगी लग्जरी कारें और मोबाइल फोन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकानों में अहाता (चखना सेंटर) खोलने के टेंडर तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की चार प्रमुख शराब दुकानों को बंद करने या अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया है। प्रमुख मांगें और आपत्तियां: दोहरी नीति पर प्रहार: कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई करती है, वहीं दूसरी तरफ सरकार अहाते खोलकर लोगों को शराब पीने की सुविधा दे रही है। यह सरकार की…
रायपुर. 6 मई 2026. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वे ओडिशा के कोरापुट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ थे। वहीं निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल अपने स्थानांतरण के बाद आज कार्यमुक्त हुए। वे अब क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री…
‘कांकेर के गौरव’ समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र रायपुर, 06 मई 2026/ उत्तर बस्तर कांकेर जिले को बस्तर की “बौद्धिक राजधानी” बताते हुए प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रक्रिया है। कांकेर के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के ‘कांकेर के गौरव’ कार्यक्रम में प्रतिभावान…
रायपुर। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित ‘हंस ट्रेवल्स’ में कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कार्रवाई का विवरण पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल को सूचना मिली थी कि ट्रेवल्स ऑफिस में कुछ संदिग्ध बोरे रखे हैं। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो तलाशी के दौरान तीन सफेद बोरों में नोटों के बंडल मिले। बरामद राशि का ब्यौरा पुलिस के अनुसार जब्त की गई राशि छोटे…
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से एक व्यापक फेरबदल किया है, जिसे राज्य की अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है। इस आदेश के तहत कुल 42 IAS और 1 IFS अधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शासन ने अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रमुख सचिव, सचिव और जिला कलेक्टर स्तर तक के अधिकारियों की नई तैनातियां सुनिश्चित की हैं। इस फेरबदल में न केवल नए चेहरों को जिलों की कमान सौंपी गई है, बल्कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों के अतिरिक्त प्रभार देकर उनकी जिम्मेदारियों में इजाफा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा सिक्खों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी पर्व के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश स्तरीय विशाल ‘छबील’ (शरबत वितरण) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आस्था और सेवा के इस महाकुंभ में संपूर्ण प्रदेश के लगभग एक लाख राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया जाएगा, जो अपने आप में राज्य का सबसे बड़ा वितरण कार्यक्रम होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब के अद्वितीय त्याग, धर्म के प्रति उनकी अडिग निष्ठा और उनके महान बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करना है।इस पुनीत अवसर पर केवल सेवा ही नहीं, बल्कि…
रायपुर। एकल अभियान के प्रणेता एवं संघ के समर्पित प्रचारक श्यामाचरण गुप्ता जी का रायपुर में दिनांक 1 से 4 मई तक चार दिवसीय प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने एकल अभियान के माध्यम से समाज एवं हिंदू धर्म के जागरण हेतु अपने समर्पित जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन में प्रशिक्षण लेने आने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व को समझने, अपनाने एवं उसके अनुरूप जीवन जीने का मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजीव…
गरियाबंद पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला,बच्चा एवं पुरुष की कुल 68 व्यक्तियों की बरामदगी कर पालक /परिवारजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए राज्य स्तरीय ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया जा रहा था ।दिए गए निर्देश के परिपालन में गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम हुए बालक-बालिका, महिला एवं पुरुष की बरामद की के लिए तलाश किया गया। इस अभियान में गरियाबंद पुलिस द्वारा राज्य में द्वितीय स्थान रखते हुए केवल…













