- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
Author: Policewala
मुख्य समारोह: महात्मा गांधी स्टेडियम में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की ली सलामी। जनजातीय कल्याण: पीएम जनमन योजना के तहत 16 हजार से अधिक आवास पूर्ण; 1 लाख से अधिक बैगा व विशेष पिछड़ी जनजाति हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूरी। विकास पुस्तिका का विमोचन: जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश शहडोल जिले की विकास गाथा’ पुस्तिका का हुआ वितरण। सामाजिक सुधार: ‘दागना मुक्त अभियान’ की सफलता से 2025-26 में नवजात को दागने का एक भी मामला सामने नहीं आया। शहडोल।- 80वां स्वतंत्रता दिवस जिले भर में पूरे हर्षोल्लास, उमंग और राष्ट्रभक्ति के माहौल में…
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और शिवभक्ति का अद्भुत संगम, भूतेश्वरनाथ महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब गरियाबंद। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जहां पूरा भारत “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, वहीं सावन माह की पवित्र बेला में गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में राष्ट्रप्रेम और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर आसमान में लहराता तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक बना हुआ था, तो दूसरी ओर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा भूतेश्वरनाथ धाम भक्तिमय…
सतना मध्य प्रदेश सतना जिले में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने सफेद जिप्सी में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, परेड कमाण्डर पूनम रावत के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में जिला पुलिस बल एवं नगर सेना सहित एनसीसी की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट एवं हर्ष फायर किया। समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। इसके बाद…
जबलपुर। संभागीय परिवहन उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा सामाजिक सरोकार एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन की दिशा में पहल करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडला जिले के उदयपुर कस्बे के विद्यालयों में स्कूली बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन एवं चॉकलेट वितरित की गईं। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि सड़क पर पैदल चलते समय तथा वाहन में यात्रा करते समय सदैव सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं आसपास…
मैहर मध्य प्रदेश स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत आयोजित विशेष भोज शासकीय बालक हाई स्कूल मैहर में आयोजित किया गया। विशेष भोज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने विद्यालयीन छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया।कलेक्टर ने विद्यालय के छात्रों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र – छात्रा मौजूद रहे। रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी
कटनीढीमरखेड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना ढीमरखेड़ा परिसर में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण बना रहा। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम…
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक सफल और प्रभावी कार्रवाई की है। डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिंसन गुड़िया और एडीसीपी राहुल देव शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, तथा एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल की अगुवाई में पुलिस टीम ने बांधपारा क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को 13.928 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2,08,920/- आंकी गई है।यह…
प्रभात फेरी से गूंजा गांव, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा देशभक्ति का समां हरदी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर हरदी में 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा श्यामनगर हरदी राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। प्रभात फेरी के पश्चात शाला विकास प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और स्वतंत्रता…
कटनी (15 अगस्त ) – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रातः 7.45 बजे निज निवास पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा , संयुक्त कलेक्टर श्री जीतेन्द्र पटेल, एसडीएम बहोरीबंद व डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा, उपसंचालक कृषि श्री खेलावन डेहरिया सहित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में लगने वाले अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही। पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
पुलिसवाला न्यूज़ | ब्यूरो प्रमुख अनिल पोरवाल की विशेष रिपोर्ट मंदसौर। नशा तस्करों के खिलाफ मंदसौर पुलिस के अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, एएसपी तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी (मल्हारगढ़) पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में टीआई राजेन्द्र कुमार पवार की टीम ने यह कार्रवाई की। सउनि बाबूलाल डामोर ने मुखबिर की सूचना पर ईरली रोड (खेजड़ी फंटा) पर घेराबंदी कर जोधपुर निवासी रवींद्र जाट (28) की स्विफ्ट कार को रोका। कार्रवाई के मुख्य बिंदु: बरामदगी:…













