जुन्नारदेव पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भेजा जेल
जुन्नारदेव। थाना क्षेत्र के ग्राम करण पिपरिया में ऑनलाइन दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। वहीं, वारदात में शामिल मुख्य आरोपी चोरी की शेष संपत्ति लेकर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी मुकेश धुर्वे निवासी करण पिपरिया ने दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट थाना जुन्नारदेव में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 486/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(a) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
🖊️विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अंकित पवार (21 वर्ष), निवासी ग्राम सांवरी, जिला छिंदवाड़ा, हाल निवासी राहुल नगर, मंडीदीप तथा वजीर उर्फ छोटू (24 वर्ष), निवासी शांति नगर, मंडीदीप, जिला रायसेन ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।
🖊️आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 25 नवंबर 2026 की रात करीब 1 बजे ग्राम करण पिपरिया में मुकेश धुर्वे की ऑनलाइन दुकान का शटर तोड़कर वे अंदर घुसे थे और दुकान में रखे कंप्यूटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, यूपीएस, फिंगरप्रिंट मशीन, लेमिनेशन मशीन, प्रिंटर, मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, ईयरबड्स, बीड़ी-सिगरेट के पैकेट एवं करीब 10 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। चोरी का सामान बोरी में भरकर आरोपी अंकित पवार की टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल क्रमांक MP-04-YS-2735 से ले जाया गया था।
🖊️पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गई संपत्ति बरामद कर जब्त कर ली है। वहीं, प्रकरण का मुख्य आरोपी राहुल नागवंशी चोरी के शेष सामान के साथ फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही अहम भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे. मसराम, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, सहायक उपनिरीक्षक मंगलेश्वर सिंह परिहार, आरक्षक राम अवतार तिवारी, संतोष धुर्वे, नीलेश पाल एवं महिला आरक्षक अनीता मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर भगवानदास साहू
Trending
- बीजापुर में माओवादी डम्प से 4.29 करोड़ का सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद
- करण पिपरिया में ऑनलाइन दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
- एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस
- बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात
- हमारा झोला, हमारा पैसा… कांग्रेसियों को क्या तकलीफ?’ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार
- खड़गवां को बड़ी सौगात: पेण्ड्री से बेलकामार सड़क-पुल के लिए 7.24 करोड़ की मंजूरी
- दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा
- बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान







