Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.33

एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.17.47

बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.13.24

हमारा झोला, हमारा पैसा… कांग्रेसियों को क्या तकलीफ?’ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस
  • बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात
  • हमारा झोला, हमारा पैसा… कांग्रेसियों को क्या तकलीफ?’ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार
  • खड़गवां को बड़ी सौगात: पेण्ड्री से बेलकामार सड़क-पुल के लिए 7.24 करोड़ की मंजूरी
  • दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा
  • बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान
  • पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे
  • 56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस
Policewala

एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस

PolicewalaBy PolicewalaNovember 28, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.33

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की घोषणा, दो साल बाद मनेंद्रगढ़ में स्थापित होगा एआरटी सेंटर; शहर विकास के लिए 2 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन, नगर पालिका को मिलेंगे दो बायो टॉयलेट

 

एमसीबी,मनेंद्रगढ़। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ के आमा खेरवा खेल मैदान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के 12 जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग की छात्राएं और मितानिन बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.33 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज का दिन मनेंद्रगढ़ के लिए विशेष खुशी का दिन है, क्योंकि एक ही अवसर पर शहर के विकास कार्यों का भूमिपूजन और विश्व एड्स दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का विशेष कारण यह है कि एमसीबी और सरगुजा जिला एचआईवी संक्रमण के नियंत्रण की दिशा में छत्तीसगढ़ के पहले सुरक्षित जिलों के रूप में सामने आए हैं।यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से मितानिन बहनों के अथक प्रयासों के बिना संभव नहीं था।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.34

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1980 के दशक से एचआईवी संक्रमण ने देश और दुनिया के सामने गंभीर चुनौती खड़ी की थी। छत्तीसगढ़ में भी इस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.33 2 उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 19,263 मरीजों को एड्स के खतरे से बाहर लाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और उपचार ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जांच कराने के लिए आगे आना चाहिए।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.34 1

मनेंद्रगढ़ में भी स्थापित होगा एआरटी सेंटर

स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि वर्तमान में एचआईवी जांच के लिए पहले अंबिकापुर जाना पड़ता था, लेकिन अब मनेंद्रगढ़ में भी लिंक जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। आने वाले दो वर्षों में निर्धारित मापदंडों को पूरा करने के बाद मनेंद्रगढ़ में एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर की स्थापना की जाएगी। इससे क्षेत्र के एचआईवी संक्रमित मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के साथ एमसीबी जिला भी एचआईवी मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.35

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए 95,95,95 प्रतिशत के तीन लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। इसी लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले 12 जिलों के सीएमएचओ को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया जो इन लक्ष्यों के करीब है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिले भी सुरक्षित जिलों की श्रेणी में शामिल होंगे।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.35 1

शहर को विकास कार्यों की सौगात, दो बायो टॉयलेट देने की घोषणा

विश्व एड्स दिवस के राज्यस्तरीय आयोजन के साथ ही मनेंद्रगढ़ शहर के विकास को भी नई गति मिली। आमा खेरवा खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें रापा खेरवा से आमा खेरवा मार्ग पर हंसिया नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य भी शामिल है, जिसकी लागत 488.95 लाख रुपये बताई गई वही जिले में जागरूकता फैलाने दो एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर मुख्यतिथि ने रवाना किए।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.36

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ नगर पालिका को दो नग बायो टॉयलेट प्रदान करने की घोषणा भी की। इससे शहर में स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.36 1

नर्सिंग छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश

कार्यक्रम में एचआईवी और एड्स के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नर्सिंग की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, समय पर जांच और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.37 वहीं एचआईवी संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और संबंधित प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.37 1

दिग्गज जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे, डीपीएम शिशिर जायसवाल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, सोमेंद्र मंडल, परिवहन अधिकारी सहित स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष, हसदेव मंडल अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, नर्सिंग की छात्राएं, मितानिन बहनें और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.38

विश्व एड्स दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन मनेंद्रगढ़ के लिए दोहरी उपलब्धि लेकर आया। एक ओर एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जिले की उपलब्धियों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली, वहीं दूसरी ओर शहर को विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की नई सौगात भी मिली।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.17.47

बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.13.24

हमारा झोला, हमारा पैसा… कांग्रेसियों को क्या तकलीफ?’ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.13.00

खड़गवां को बड़ी सौगात: पेण्ड्री से बेलकामार सड़क-पुल के लिए 7.24 करोड़ की मंजूरी

November 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026926
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026808
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.33 Policewala

एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस

By PolicewalaNovember 28, 20261

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की घोषणा, दो साल बाद मनेंद्रगढ़ में स्थापित होगा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.17.47

बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.13.24

हमारा झोला, हमारा पैसा… कांग्रेसियों को क्या तकलीफ?’ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.13.00

खड़गवां को बड़ी सौगात: पेण्ड्री से बेलकामार सड़क-पुल के लिए 7.24 करोड़ की मंजूरी

November 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 28 at 18.27.33

एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 15.17.47

बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात

November 28, 2026
Visitors
2081474
This Month : 76379
This Year : 653391
Total Users : 1655711
Views Today : 4656
Total views : 6540758
Who's Online : 23
Server Time : 2026-11-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.