नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना, उपस्थितजनों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई शपथ, कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं एसपी राजेश व्यास द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यालयीन स्टॉफ को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ
नीमच। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय नीमच पर ‘एकता दौड़ दृ रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
एकता दौड़ का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से किया गया। नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, कमल चौक एवं सब्जी मंडी तिराहा होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता और सद्भावना को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने और देश की एकता को मजबूत करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
‘एकता दौड़ दृ रन फॉर यूनिटी’ में छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, युवाओं, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न वर्गों की सामूहिक सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एडीएम बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीएम पराग जैन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाती गौरव चौपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए आमजन को एकजुटता, सद्भाव एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में जिला पुलिस नीमच द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच में कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टॉफ को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता और सद्भावना को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने और देश की एकता को मजबूत करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, एसडीएम पराग जैन, रक्षित निरीक्षक अजय सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







