बीमारी और घरेलू समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ऐंठे थे जेवरात, 17 ग्राम सोना और मोबाइल जब्त।
रायपुर। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला एवं सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक दीपक पासवान के नेतृत्व में गंज पुलिस ने पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।
आरोपियों ने साधु-बाबा बनकर बीमारी और घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर एक परिवार से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ठगी थी। मामले में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) निवासी गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू और विधि से संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया है। पुलिस ने 17 ग्राम सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़






